scriptअमरीका के मैरीलैंड शहर में गोलीबारी, तीन की मौत | 3 Killed In Shooting In Maryland Hunt On For Suspect | Patrika News

अमरीका के मैरीलैंड शहर में गोलीबारी, तीन की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2017 10:13:22 pm

अमरीका के मैरिलैंड शहर के बिजनेस पार्क में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

3 Killed In Shooting At Business Park In Maryland. Hunt On For Suspect

Maryland

मैरीलैंड: अमरीका के मैरिलैंड शहर के बिजनेस पार्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह निशाना बनाकर की गई गोलीबारी है। हमलावरों के निशाने पर कुछ खास लोग थे। पुलिस गोलीबारी के हमलावरों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि यह हमला पहले से तय था। सभी पीडि़त एडवांस ग्रेनाइट सॉल्यूशंस कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद करवा दिया गया है।
https://twitter.com/MDSP?ref_src=twsrc%5Etfw
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हमलावर की पहचान रादी लबीब प्रिंस के तौर पर की है। पुलिस ने रादी को 2008 मॉडल की काली जीएमसी अकाडिया एसयूवी चलाते हुए देखा था। यह कार डेलवेयर में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार की तस्वीर ट्विटर पर डाली है।
https://twitter.com/MDSP/status/920673177742860288?ref_src=twsrc%5Etfw
एक पुलिसकर्मी के मुताबिक, एक शख्स ने यह बेहद भयावह घटना अंजाम दी है, वह हथियारबंद है और बहुत खतरनाक है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी तरह के खतरे का अंदेशा नहीं है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अमरीका में लास वेगास के एक कंसर्ट में गोलीबारी हुई थी, जिसमें करीब 58 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे। इस गोलीबारी को 64 साल के स्टीफन पैडक नाम के बंदूकधारी ने अंजाम दिया था। स्टीफन ने होटल के 32वें फ्लोर से एक ओपन-एयर म्यूजिक उत्सव में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस कंसर्ट में करीब 22 हजार लोग पहुंचे थे।
पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावर स्थानीय नागरिक था। इस हमले को अमरीकी इतिहास की सबसे भयावह गोलीबारी बताया गया था। होटल में घिरने के बाद संदिग्ध हमलावर ने ख़ुद को गोली मार ली थी।
लास वेगास का यह हमला एक व्यक्ति ने की किया था। पुलिस ने इस मामले में स्टीफन की गर्लफ्रेंड मारिलोउ डैनली से भी पूछताछ की है। मारिलोउ एशियाई है। चश्मदीदों का कहना था कि स्टीफन ने म्यूजिक कंसर्ट में शरीक होने आए लोगों पर सैकड़ों गोलियां दागी थीं। गोलियों की आवाज सुन कर सैकड़ों लोग वहां से जान बचाकर भागे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो