script

15 वर्षीय लड़की से युवक बोला- मेरे घर चलो, जब साथ गई तो लूट ली अस्मत, रोती हुई घर लौटी और…

locationअंबिकापुरPublished: Jan 16, 2019 11:01:34 am

22 वर्षीय युवक ने पहले तो किशोरी को झांसे में लिया और घर ले जाकर रात में रुकने कहा था

rape

क्रीम

अंबिकापुर. 15 वर्षीय एक किशोरी को युवक ने बातों ही बातों में अपने झांसे में ले लिया। उसने किशोरी से अपने घर चलने के लिए कहा। जब किशोरी उसके साथ चली गई तो रात में रुकने बोला। रात में उसने किशोरी के साथ जबरन अनाचार किया।
दूसरे दिन वह घर लौटी और पूछने पर रोते हुए पूरी बात बताई। फिर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुर के झाड़ीपुर निवासी 22 वर्षीय रविंद्र कुजूर पिता लाल साय १२ जनवरी को एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया।

फिर रात में उसके साथ जबरन अनाचार किया। किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त होकर दूसरे दिन घर पहुंची। जब परिजनों ने पूछा तो रोते हुए अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी।
इस पर परिजन मंगलवार को किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो