scriptमहिला आरक्षक की बेटी से छेड़छाड़ करता था युवक, विरोध पर पिता की हत्या की देता था धमकी, फिर एक दिन | Young man molesting with Woman constable minor daughter | Patrika News

महिला आरक्षक की बेटी से छेड़छाड़ करता था युवक, विरोध पर पिता की हत्या की देता था धमकी, फिर एक दिन

locationअंबिकापुरPublished: Apr 12, 2019 07:32:24 pm

युवक ने धमकी देकर किशोरी को बात करने के लिए दिया था मोबाइल, पुलिस कर रही युवक की खोजबीन

Molesting

Molesting

अंबिकापुर. महिला आरक्षक की पुत्री के साथ मोहल्ले का एक युवक स्कूल आने-जाने के दौरान 2 वर्षों से छेड़छाड़ करता आ रहा था। 6 महीने पहले उसने किशोरी को मोबाइल देकर कहा था कि मुझसे बात करती रहना। यदि इसकी जानकारी किसी को दी तो तुम्हारे पिता की हत्या कर दूंगा।
किशोरी ने डर से इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। गुरुवार को बात करने के दौरान युवक किशोरी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। यह बात जब महिला आरक्षक को पता चली तो उसने मणिपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शहर की एक महिला बलरामपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पति निजी वाहन चालक है। दोनों के ड्यूटी पर चले जाने के बाद घर में केवल 15 वर्षीय पुत्री व 11 वर्षीय पुत्र ही रहते हैं। इसी बीच मोहल्ले का ही रावेन्द्र यादव उर्फ छोटका यादव आरक्षक की पुत्री को स्कूल आने-आने के दौरान 2017 से छेड़छाड़ करता था।
6 महीने पहले उसने किशोरी को मोबाइल खरीदकर दिया था। उसने कहा था कि वह मोबाइल पर उससे बात करे। उसने किशोरी को धमकी भी दी थी कि यदि यह बात किसी को बताई तो उसके पिता की हत्या कर देगा। किशोरी ने डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। गुरुवार को रावेन्द्र किशोरी से मोबाइल पर बात कर रहा था।
इस दौरान उसने मोबाइल पर ही किशोरी से गाली-गलौज शुरु कर दी। किशोरी ने हिम्मत कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने इसकी शिकायत मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 560 बी, 354 (घ) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो