यहां 4 दिन तक वह जीवन-मौत के बीच संघर्ष करती रही। इसी बीच बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।
घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर की है। उषा कुजूर पति अमोल कुजूर 42 वर्ष ससुराल में परिवार के साथ रहती थी। महिला का शुक्रवार को उसके पति से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था।

इस वजह से महिला गुस्से में आकर जहर का सेवन कर ली। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे इलाज के लिये अंबिकापुर लेकर आये। यहां महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
महिला की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। महिला की मौत से पति व बच्चे सहित अन्य परिजनों में मातम पसर गया है।