scriptसामान्य सभा में जमकर हुआ हंगामा, भाजपा पार्षदों ने महापौर और कांग्रेस पार्षदों को इस बात के लिए दिखाया आइना | Ruckus in the General Assembly, BJP councilors showed mirror | Patrika News

सामान्य सभा में जमकर हुआ हंगामा, भाजपा पार्षदों ने महापौर और कांग्रेस पार्षदों को इस बात के लिए दिखाया आइना

locationअंबिकापुरPublished: Jul 15, 2019 09:15:40 pm

General Assembly : सामान्य सभा में पेश बजट (Budget) को सत्ता पक्ष ने शहर विकास के लिए बताया महत्वपूर्ण तो विपक्षी भाजपाइयों ने घोषणा पत्र (Manifesto) के वादे याद दिलाकर दिखाया आइना

Showed mirror

Leader of opposition showed mirror

अंबिकापुर. नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व निगम की सरकार द्वारा (General Assembly) सोमवार को इस कार्यकाल का अंतिम बजट (Budget) पेश किया गया। पांच वर्ष के कार्यकाल में नगर निगम की सरकार द्वारा पहली बार घाटे का बजट पेश किया गया। महापौर डॉ. अजय तिर्की ने जहां बजट को शहर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
वहीं नेता प्रतिपक्ष व भाजपा पार्षदों ने वर्ष 2014 में जारी घोषणा पत्र (Congress manifesto) की याद कराते हुए व अब तक आधे-अधूरे निर्माण कार्यों की तरफ ध्यान तो आकर्षित कराया ही, महापौर व सत्तापक्ष के पार्षदों को आइना थमाने उनकी तरफ पहुंच गए। इससे नाराज होकर सत्तापक्ष के पार्षदों ने कहा कि नियमानुसार नेता प्रतिपक्ष को पहले सभापति को आइना देना चाहिए, इसपर जमकर हंगामा हुआ।
BJP councilors showed mirror
लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित सामान्य सभा (General Assembly) की बैठक सोमवार को सरगुजा सदन में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई। सामान्य सभा में महापौर डॉ. अजय तिर्की द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु बजट पेश किया गया। इसमें आय 4 अरब 79 करोड़ 98 लाख रुपए का बताया गया है, जबकि व्यय शीर्षक में 4 अरब 80 करोड़ 3 लाख 81 हजार बताया गया है।
महापौर द्वारा (General Assembly) 5 लाख 82 हजार रुपए के घाटे का बजट पेश किया गया। नेता प्रतिपक्ष जन्मजेय मिश्रा ने इसे अनुमानित बजट बताने पर आपत्ति जताई और कहा कि यह बजट वास्तिवक बजट होना चाहिए था। महापौर के बजट भाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष ने वर्ष 2014 में हुए निकाय चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस व स्थानीय निकाय सरकार द्वारा जारी घोषणा पत्र के माध्यम से शहर की जनता के साथ किए गए वादों को गिनाया और उसमें से निगम द्वारा अब तक कितने काम अपूर्ण हैं, उसे बताया गया।
नेता प्रतिपक्ष घोषणा पत्र में किए गए वादे में से अधिकांश कार्यों को अपूर्ण बताते हुए सत्तापक्ष के पांच वर्ष के कार्यकाल को असफल बताते हुए आइना दिखाते हुए थमाने पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष के साथ विपक्ष के अन्य पार्षद भी आइना दिखाकर उसे सत्तापक्ष के पार्षदों को देने पहुंच गए। इस पर डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने आपत्ति दर्ज कराते हुए आइना पहले सभापति को देने की बात कही।
Mirror to mayor
नेता प्रतिपक्ष ने (General Assembly) महापौर के पास जाकर काफी देर तक उन्हें आइना थमाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नहीं लिया। तब नेता प्रतिपक्ष ने सांकेतिक विरोध जताते हुए सभापति शफी अहमद को आइना थमाया। सामान्य सभा समाप्त होने से पूर्व सीएम भूपेश बघेल की माता के निधन, पार्षद आलोक दुबे की माता के निधन व पार्षद श्वेता गुप्ता के ससुर के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।
सामान्य सभा में हेमंत सिन्हा, द्वितेन्द्र मिश्रा, परमवीर सिंह बाबरा, मधुसूदन शुक्ला, संजय अग्रवाल, नीतू शर्मा, सुमित्रा सारथी, श्वेता गुप्ता, अनुराधा गोस्वामी, सीमा सोनी, जसपाल सिंह, रोजालिया एक्का, विकास वर्मा, निरंजन राय, सुशांत घोष, बबन सोनी, जीवन यादव सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान को सफेद हाथी बताने पर जताई नाराजगी
एसआरएलएम सेंटर के ई-रिक्शा मरम्मतीकरण की रिपोर्ट ११ जुलाई को आयुक्त नगर निगम को सौंप दी गई है और इस पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है लेकिन अभी तक निगम आयुक्त द्वारा जांच रिपोर्ट पर कोई पहल नहीं की गई।
इस पर भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एसआरएलएम सेंटर (SLRM center) का संचालन किया जाना सफेद हाथी साबित हो रहा है और जब रिपोर्ट में भ्रष्टाचार साबित है तो उसे आलमारी में बंद करके रखने का कोई औचित्य नहीं है। स्वच्छता अभियान को सफेद हाथी बताने पर वरिष्ठ पार्षद अजय अग्रवाल ने काफी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि रिपोर्ट पेश कर दी गई है और उस पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
Mirror
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की वजह से तीन बार से अंबिकापुर का देश व प्रदेश में डंका बजा है। आज हम स्वच्छता अभियान में दूसरे नम्बर पर हंै, यह मेरे लिए गर्व की बात है।
महापौर ने भी सफेद हाथी कहे जाने पर निंदा की और कहा कि जिसकी वजह से हमें एक पहचान मिली है उसे सफेद हाथी नहीं कहा जा सकता है। आलोक दुबे ने कहा कि स्वच्छता अभियान का कहीं विरोध नहीं है, यह योजना काफी अच्छी है, लेकिन इसके नाम पर जो भ्रष्टाचार हो रहा है वह गलत है।

स्वच्छता अभियान में पारदर्शिता लाने का सुझाव
पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता अभियान में कब क्या खरीदा जा रहा है, इसकी जानकारी तक पार्षदों को नहीं हो पाती है। इसपर सभापति शफी अहमद ने प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान की बैठक बुलाए जाने हेतु निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया। ताकि पार्षदों का जो भी सुझाव आए उसे लागू कर बेहतर ढंग से काम किया जा सके।

सिर्फ कांग्रेसी पार्षद ही लेते हैं अवार्ड
पार्षद मधुसूदन शुक्ला द्वारा कहा गया कि हमेशा स्वच्छता अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात तो की जाती है। लेकिन जब राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड लेना होता है तो सिर्फ कांग्रेसी जनप्रतिनिधि वहां जाकर अवार्ड ले लेते हैं। इस पर सीमा सोनी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पार्टी का नाम नहीं लेने की सलाह दी और कहा कि विपक्ष ने हमेशा सामान्य सभा में स्वच्छता अभियान का विरोध किया है।
इसपर पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि पार्षदों को अपनी बात कहने का अवसर सामान्य सभा में ही मिलता है। विपक्ष हमेशा जो गलतियां देखती हैं उसे यहां बताती है। अगर हम स्वच्छता अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर नहीं चले होते तो आज यह सम्मान नहीं मिला होता।
Leader of opposition showed mirror
बदले कई सड़कों के नाम
सामान्य सभा में कई सड़कों व गलियों के नामकरण का प्रस्ताव भी रखा गया था। पार्षद मधुसूदन शुक्ला द्वारा श्रीराम अस्पताल गली को श्रीराम अस्पताल के नाम पर रखने की अनुशंसा की गई। इसके साथ ही बाबू रामपाल सिंह मार्ग, चौबे कालोनी मार्ग, प्रेम मार्ग, लल्लू समर विजय सिंह मार्ग, रामाशंकर सिंह मार्ग, करबला मार्ग, डॉ. शरद चंद मुखर्जी मार्ग, डॉ. सत्यनारायण त्रिपाठी मार्ग, शहीद रमेश सिंह मार्ग, राधेश्याम सोनी मार्ग, पंडित शांति स्वरूप शुक्ल मार्ग, बीएन सिंह मार्ग का नामकरण करने की अनुशंसा की गई।

गरीबों को दिया जाएगा भरपेट भोजन
महापौर डॉ. अजय तिर्की ने बजट भाषण में बताया कि पहली बार पूरे देश में नगर निगम अंबिकापुर द्वारा गरीबों को भरपेट भोजन देने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत जो जरूरतमंद सड़क किनारे बिखरे पड़े प्लास्टिक को एकत्रित करने के बाद एक किलो जमा कर निगम को सौंपेगा उसे भरपेट भोजन व आधा किलो प्लास्टिक लाने पर भरपेट नाश्ता दिया जाएगा। इससे शहर की सफाई होने के साथ ही गरीबों को भोजन भी दिया जा सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो