scriptजाको राखे साईयां मार सके न कोय : पहाड़ से 50 फिट गहरी खाई में गिरी महिला 2 दिन बाद निकाली गई जिंदा | Miracle : Women fell in 50 fit ditch, removed alive after 2 days | Patrika News

जाको राखे साईयां मार सके न कोय : पहाड़ से 50 फिट गहरी खाई में गिरी महिला 2 दिन बाद निकाली गई जिंदा

locationअंबिकापुरPublished: Jul 13, 2019 09:11:25 pm

Miracle : बहू के साथ रात में घर लौटते हो गई थी हादसे का शिकार, डर से घर नहीं गई थी बहू, पुलिस ने मशक्कत के बाद निकाला बाहर

Miracle

Removed from ditch

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मरेया के पहाड़ से खाई में गिरी एक वृद्ध महिला को 2 दिन बाद पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दो दिन तक खाई में गिरे रहने के बावजूद वृद्धा के जीवित रहने पर( Miracle) परिजन ने खुशी जताई। उन्होंने पुलिस का आभार जताया है।

रायगढ़ जिला के कापू थाना अंतर्गत ग्राम छुईपानी निवासी 70 वर्षीय लोसो बाई बहू एतवारी बाई के साथ सोमवार को (Miracle) पैदल ही केदमा बाजार पुटू बेचने आई थी। बाजार कर दोनों वापस ग्राम मरेया बटपरगा से होते हुए पथरीली पहाड़ी रास्ते से अपने घर छुईपानी जा रहे थे।
यह भी पढ़ें
रिंग रोड पर बन रही नाली में स्कूटी सहित जा गिरी युवती, हादसे की तस्वीर बयां कर रहे उसकी हालत, आप भी देखें

Old age women
रात करीब 8.30 बजे बरहा खाई पहाड़ की चढ़ाई को पार करने के बाद बारिश व अंधेरे की वजह से दोनों रास्ता भटक गए। इसी दौरान लोसो बाई पैर फिसलने की वजह से 50 फिट खाई (Fell in ditch) में गिर गई। वृद्ध महिला की बहू उसे देखने के अलावा कुछ नही कर सकी।
फिर एतवारो बाई घर न जाकर रात भर उसी घने जंगल मे सुबह होने का इंतजार करने लगी। सुबह वह नीचे झांककर देखी तो सास लोसो बाई गहरी खाई में पड़ी हुई थी लेकिन पति की डांट के डर से मंगलवार को भी घर नहीं गई। जंगल मे ही इधर-उधर भटकने के बाद बुधवार को सुबह पुलिस चौकी केदमा पहुंची और जानकारी दी।
यह भी पढ़ें
भालू पर अचानक पड़ी किशोर की नजर तो पीछे खींचने लगा कदम, खाई में जा गिरा फिर…


पुलिस ने खाई से निकाला बाहर
इस पर चौकी प्रभारी देवेश साहू दल-बल के साथ चार किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचे। फिर काफी मशक्कत के बाद आरक्षक वरदान लकड़ा व सोहन राजवाड़े ने बल्लियों के सहारे वृद्धा को बाहर निकाला।
तब तक वृद्ध महिला का पुत्र भी अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया। वृद्धा को जीवित देख (Miracle) परिजन खुश हो गए और पुलिस का आभार जताया। वृद्धा के पुत्र उसे कपड़े व रस्सी की बनी झेलगी में बैठाकर घर ले गया।

ट्रेंडिंग वीडियो