scriptकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा टिकट और स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बातें | Minister TS Singhdeo said these about Priyanka Gandhi | Patrika News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा टिकट और स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बातें

locationअंबिकापुरPublished: Feb 18, 2019 07:48:04 pm

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोठीघर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण उरांव व टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से की चर्चा

TS press conference

TS Singhdeo press conference

अंबिकापुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण उरांव व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बूथ लेबल से लेकर जिलाध्यक्ष व ब्लाक के अध्यक्षों की संभाग स्तरीय बैठक लेकर जीतने वाले प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है।
जो भी नाम अब तक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं, उन्हें स्टेट कमेटी व राष्ट्रीय कमेटी को सौंपा जाएगा। उसमें से जीतने वाले प्रत्याशी को ही लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव भी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा कांग्रेस संगठन लड़ेगा। प्रत्याशी सिर्फ एक माध्यम होगा।
वहीं प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर भाजपा के परिवारवाद के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि परिवारवाद की बात करनी है तो पहले रमन सिंह से शुरु करें।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हंै। जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण उरांव व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सोमवार को संभाग के सभी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर कार्यकर्ता, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, महिला कांग्रेस के लोगों से मुलाकात कर प्रत्याशियों के बारे में सुझाव मांगे।
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काफी नाम प्रस्तावित किए हैं। इसकी सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी को सौंप दी जाएगी। इन नामों में से विजयी होने वाले प्रत्याशी को ही लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा। विधानसभा व लोकसभा के दौरान पूरी परिस्थिति बदली हुई हंै।
इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी पंचायतों को खंगाला जा रहा है। जातीय समीकरण, प्रत्याशी की छवि सहित अन्य बातों का ध्यान में रखा जा रहा है। सिर्फ जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। इस दौरान एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर शरण सिंहदेव, बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ. अजय तिर्की, अजय अग्रवाल, शफी अहमद, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

10 प्रतिशत है मत का अंतर
2013 में कांग्रेस द्वारा सरगुजा की ७ विधानसभा सीट जीतने के बाद भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के हार का अंतर लगभग 1.5 लाख था। इसपर टीएस सिंहदेव ने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के मत का अंतर महज 0.125 से 1.3 प्रतिशत रहता था। लेकिन इस बार यह अंतर 10 प्रतिशत है। इसके बाद अभी तक जो इतिहास देखा गया है। उसके अनुसार जिस पार्टी की सत्ता रहती है। उसका ही उम्मीदवार जीतते आया है।

लोकसभा में बात मानने से किया है इनकार
लोकसभा प्रत्याशी पढ़ा-लिखा हो और सरगुजा के लोगों का प्रतिनिधित्व अच्छे से कर सके। इस पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि जनता काफी होशियार है। वह अब डमी प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान जब वे लोगों से सम्पर्क कर रहे थे, तभी लोगों ने कहा था कि इस चुनाव में तो हम आपकी बात मान भी लेंगे। लेकिन लोकसभा चुनाव में आपकी भी नहीं सुनेंगे। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के दौरान काफी मेहनत करनी होगी।

परिवारवाद के आरोप को किया खारिज
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में शामिल होने पर कितना असर पड़ेगा। इसके साथ ही भाजपा द्वारा परिवारवाद की परम्परा को आगे बढ़ाए जाने के आरोप को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की अगर बात करें तो सबसे पहले रमन सिंह के परिवार से करनी होगी।
जशपुर के दिलीप सिंह जूदेव के परिवार की करनी होगी, वहां से युद्धवीर सिंह जूदेव, रणवीर सिंह जूदेव की करनी होगी। राजस्थान व मध्यप्रदेश में भाजपा में कई नेता ऐसे हंैं जिनके परिवार के कई सदस्य राजनीति में शामिल है।

अराजकता की स्थिति नहीं की जाएगी बर्दाशत
पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि कांग्रेस के चुनाव जीतने पर अपराध बढ़ गए हैं। दुकान में तोडफ़ोड़ होने के बाद भी पुलिस द्वारा यह कहा जाता है कि बोलेरो के घुस जाने पर ऐसा हुआ होगा। इसपर टीएस सिंहदेव ने कहा कि अराजक स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो