बाद में वह उसे साथ नहीं रख रहा था। महिला ने इसकी शिकायत आजाक थाना में भी की थी। वहां कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर मणिपुर चौकी में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
अंबिकापुर के मणिपुर निवासी 35 वर्षीय शिवप्रकाश साहू पिता रामसेवक साहू का बोरा सिलाई का दुकान है। दो साल पहले उसके दुकान में एक महिला काम करती थी। उसका मजदूरी का पैसा बाकी था। एक दिन शिवप्रकाश ने उसे मजदूरी देने के नाम पर बुलाया और प्यार का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी महिला के घर जाकर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसकी जानकारी जब महिला के पति को चली तो महिला झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। वहां दो माह बाद महिला को पता चला की वह गर्भवती है। महिला ने शिवप्रकाश को कॉल कर बताया कि मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं।
इसके बाद वह शिवप्रकाश पर दबाव बनाने लगी लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। महिला ने 2017 में इसकी शिकायत कोतवाली में की थी। पुलिस के डर से युवक महिला को साथ रखने व भरण पोषण करने के लिए तैयार हो गया लेकिन कुछ दिन बाद उसे छोड़ दिया। जब महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की तो युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।