scriptअपने ही साथी स्टाफ के घर पहुंचा नगर सेना का जवान, पत्नी को अकेला देख बिगड़ गई नीयत और… | Home guard molesting with homeguard wife | Patrika News
अंबिकापुर

अपने ही साथी स्टाफ के घर पहुंचा नगर सेना का जवान, पत्नी को अकेला देख बिगड़ गई नीयत और…

पीडि़ता का पति भी है नगर सैनिक, पति जब घर लौटा तो महिला ने बताई पुरी बात, पुलिस ने आरोपी नगर सैनिक को किया गिरफ्तार

अंबिकापुरApr 16, 2019 / 06:42 pm

rampravesh vishwakarma

Molesting

Woman molesting

अंबिकापुर. एक नगर सैनिक घर में घुसकर बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान महिला का पति घर में नहीं था। महिला का पति भी नगर सैनिक है।

नगर सेना के दोनों जवानों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। जब पति घर लौटा तो पीडि़ता ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नगर सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरिया जिला निवासी 38 वर्षीय श्याम चौहान पिता धरम चौहान अंबिकापुर में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ है। श्याम अपने साथी नगर सैनिक के घर आना जाना करता था। वह सोमवार की सुबह अपने साथी नगर सैनिक के घर गया था। उस दौरान उसका साथी घर में नहीं था।
इसका फायदा उठाते हुए श्याम साथी नगर सैनिक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया। महिला का पति जब घर आया तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी।
पीडि़ता ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो