script

कांग्रेस कार्यकर्ता की गुंडागर्दी, 10 साथियों के साथ घुस गया भाजपा कार्यकर्ता के घर और की बेदम पिटाई

locationअंबिकापुरPublished: Dec 25, 2018 08:54:46 pm

एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर जमकर मचाया हंगामा और परछी में खड़ी कार में भी की तोडफ़ोड़, भाजपाइयों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Police in village

Police on the spot

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव के दौरान लखनपुर ब्लॉक के ग्राम रजपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ता व उपसरपंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिशवश कांग्रेस कार्यकर्ता चारपहिया वाहन में सोमवार को 8-10 साथियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचा।
यहां आरोपियों ने भाजपा कार्यकर्ता को घर से बाहर निकालकर बेदम पीटा। वहीं भाजपा के एक अन्य कार्यकर्ता के घर के बाहर हंगामा करते हुए उसके कार में भी जमकर तोडफ़ोड़ की। मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, इसे लेकर गांव में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी आक्रोश है।

लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम रजपुरी कला में कांग्रेस कार्यकर्ता व आदतन बदमाश ताराचंद्र राजवाड़े अपने महिंद्रा जाइलो वाहन से सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे के अपने 8-10 साथियों के साथ गांव के उपसरपंच व भाजपा कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश सिंह के घर पहुंचा। यहां आरोपी जबरन उपसरपंच के घर घुस गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
Broken car
आरोपी उसे मारते हुए बाहर ले आए और दोबारा बेदम पीटा। इस दौरान आरोपियों ने उपसरपंच के परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की।


तोड़ दिया कार का शीशा
उपसरपंच के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता नीरज सोनी के घर पहुंचे। यहां आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाए और जबरन दरवाजा खुलवाकर नीरज व उसके भाई गप्पू के साथ मारपीट की। आरोपी यहीं नहीं रूके उन्होंने नीरज के कार में भी जमकर तोडफ़ोड़ की।
इस पूरी घटना से गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामूली धारा लगाए जाने से गांव में काफी आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ और धारा जोडऩे सहित गिरफ्तारी की मांग 6 दिवस के अंदर की गई है। अगर ऐसा नहीं होता है तो थाना घेराव व उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो