scriptकांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका बोलीं- संविधान बचाने काफी महत्वपूर्ण है यह चुनाव, छग में जीतेंगे 8-9 सीट | Congress National spokes person Radhika Kheda attack on BJP | Patrika News
अंबिकापुर

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका बोलीं- संविधान बचाने काफी महत्वपूर्ण है यह चुनाव, छग में जीतेंगे 8-9 सीट

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने राजीव भवन में पत्रकारों को किया संबोधित, भाजपा के संकल्प पत्र पर खड़े किए सवाल

अंबिकापुरApr 19, 2024 / 08:55 pm

rampravesh vishwakarma

Radhika Kheda press conference
अंबिकापुर. इस बार का लोकसभा चुनाव हार-जीत के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि देश के संविधान को बचाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एक तरफ संविधान की रक्षा के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है तो भाजपा संविधान को खत्म करने के लिए चुनाव लड़ रही है। संविधान खतरे में है। ये लोग कहते है कि 400 सीटें लाकर दीजिए, ताकि हम संविधान बदल सकें। मोदी की सरकार देश का संविधान बदलना चाहती है।

उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ की मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने शुक्रवार को अंबिकापुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। उसका उदाहरण है कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में आरक्षण बिल लाई, जिसे भाजपा के राज्यपाल ने आज तक पास नहीं किया।
पीएम मोदी पूरा देश अपने दोस्तों को बेंच रहे हैं। सवाल पूछने का हक भी भाजपा ने जनता से छीन लिया है। महिला, किसान और युवा सभी मोदी का विरोध कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार उन्हें धमका रही है।

8-9 सीट जीतने का दावा

राधिका खेड़ा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री के 45 से अधिक फोटो अलग-अलग पोज में लगे हैं। संकल्प पत्र में मुद्दे की बात कहीं पर नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ से 8-9 सीट जीतने का दावा किया है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, आशीष वर्मा, डीके शर्मा, अनुपम फिलिप सहित अन्य लोग शामिल रहे।

‘भाजपा के संकल्प पत्र में नौकरियों का जिक्र नहीं’

खेड़ा ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र में नौकरियों का जिक्र ही नहीं है। भाजपा के पूरे मेनिफेस्टो की खास बात ये है कि वो वर्ष 2047 पर आधारित है। मिशन 2047 मतलब आज कल का तो आप उनसे पूछ ही नहीं सकते। भाजपा का मेनिफेस्टो जुमलेबाजी के अलावा कुछ भी नहीं है। वहीं कांग्रेस जो वादे करती है, वह हर हाल में पूरे करती है।

Home / Ambikapur / कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका बोलीं- संविधान बचाने काफी महत्वपूर्ण है यह चुनाव, छग में जीतेंगे 8-9 सीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो