scriptVideo : पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के चुनावी वादे फरेब, स्वभाव में झूठ, इनकी हालत पकौड़े खाओ-कृपा होगी वाले बाबा जैसी | Chhattisgarh election- PM Modi said- Lies in Congress nature | Patrika News

Video : पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के चुनावी वादे फरेब, स्वभाव में झूठ, इनकी हालत पकौड़े खाओ-कृपा होगी वाले बाबा जैसी

locationअंबिकापुरPublished: Nov 16, 2018 02:13:41 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, मतदाताओं से की अपील कि छत्तीसगढ़ में एक भी कांग्रेसी को जीतने मत दीजिए

PM Modi

Modi in Ambikapur

अंबिकापुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके पहुंचते ही यहां के भाजपाइयों ने आदिवासी परंपरा का प्रतीक मांदर उनके गले में टांग दिया। इसे प्रधानमंत्री ने बजाया और थिरके। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी वायदे फरेब हैं, उनके स्वभाव में झूठ है। उन्होंने दिग्गी राजा व स्व. नेहरू पर भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अंबिकापुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव को अनुराग भाई कहकर संबोधित किया। सभा में सांसद समेत अविभाजित सरगुजा की आठों विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद थे।
कांग्रेस की हालत पकौड़े खाओ, कृपा होगी वाले बाबा जैसी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य गठन के बाद जो चुनावी वायदे किए थे उनके 3 साल में 62 फीसदी को खोल कर देखा तक नहीं था। उनके चुनावी वायदे फरेब हैं। वे जानते हैं कि उन्हें आना तो है नहीं, जो कहना है कह दो। कांग्रेस की हालत पकौड़े खाओ बोलने वाले बाबा जैसी हो गई है।
वे बाबा टीवी चैनल पर आते थे और कहते थे कि ये करोगे तो कृपा होगी। वैसे ही कांग्रेस कहती है वोट दोगे तो कृपा होगी। जनता की 4 पीढिय़ों पर उन्होंने राज किया, उनको जनता ने परखा है।
उन्हें हिसाब लेना चाहिए तथा उन्हें जवाब देना चाहिए। हम तो हर रोज 4 सालों का हिसाब दे रहे है, वे क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक आप हिंदुस्तान को लोकतंत्र नहीं समझोगे आप एक चाय वाले को गाली देते रहोगे।
Women in <a  href=
modi Programme” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/16/modi5_3717071-m.jpg”>किसी बाहरी को बनाकर देखें कांग्रेस का अध्यक्ष
पीएम मोदी ने कहा कि वे कहते हैं कि नेहरू की वजह से मोदी चाया वादा प्रधानमंत्री बन गया। अगर लोकतंत्र का सम्मान करते हैं तो एक काम करें। आप अपने परिवार के बाहर किसी बाहरी को मात्र 5 साल के लिए कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर दिखा दीजिए, ये लोकतंत्र के लिए अच्छा होगा कि आप परिवारवाद से बाहर तो निकले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अलोकतांत्रिक है, इसका श्रेय भी नेहरू जी को देने को मन करता है।
PM Modi in Ambikapur
नोटबंदी से केवल एक परिवार रो रहा
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ चीजें उन्हें ऐसी चुभीं हैं, अभी तक नींद नहीं आती। उन्हें परेशानी है कि उनके सारे चेले-चपाटों और दोस्तो-यारों ने जगह-जगह नोट छिपा रखे थे, ये रातों-रात नोटबंद करके हमारा माल निकाल लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से केवल एक परिवार रो रहा है।
उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी से काम करते हैं, ये नहीं चाहते कि लोग कर्जदार हो जाएं। सेना के जवानों को उनका हक दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्वभाव में झूठ है। मैं आपसे अपील करता हूं कि छत्तीसगढ़ में ऐसे किसी भी कांग्रेसी को जीतने मत दीजिए।
People in Modi programme
भाई-भाई को लड़ाती है कांग्रेस
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी-कभी हम पुरानी बातों को भूल जाते हैं। इस राज्य को सौम्यता के साथ अटल जी ने बनाया। जब तक भाई-भाई को लड़ाती नहीं, कांग्रेस को चैन नहीं पड़ता। दिग्गी राजा यहां क्यों आते थे, यह बताना मुझे शोभा नहीं देता। ये सब जानते थे कि वे यहां क्यों आते थे।

ट्रेंडिंग वीडियो