script

कांग्रेस के इस प्रत्याशी ने खुद को बताया भाजपा से बड़ा रामभक्त, कहा भगवान राम की नैया उसके समाज ने पार लगाई

locationअम्बेडकर नगरPublished: Apr 19, 2019 07:54:52 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

कांग्रेस के इस प्रत्याशी ने कहा भगवान राम की नैया उसके समाज ने पार लगाई।

Congress candidate say himself a bigger Rambhakta from BJP

कांग्रेस के इस प्रत्याशी ने खुद को बताया भाजपा से बड़ा रामभक्त, कहा भगवान राम की नैया उसके समाज ने पार लगाई

अम्बेडकर नगर. 55 लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद निषाद खुद को भाजपा से बड़ा रामभक्त बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। अम्बेडकर नगर पहुंचे उम्मेद निषाद एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहाकि अम्बेडकर नगर में भाजपा को वोट मांगने का अधिकार नही है, क्योकि वे उस समाज के वंशज हैं जिन्होंने भगवान राम की नैया पार लगाई थी और उसकी उतराई अभी तक नही मिली है। यदि भाजपा रामभक्त है तो भगवान राम के नदी पार करने के बदले पहले उतराई दे।

सपा बसपा गठबंधन के बारे में बोली ये बड़ी बात

उम्मेद निषाद ने कहाकि भाजपा का प्रत्याशी बाहरी है और वे खुद को अम्बेडकर नगर का वासी बताते हुए सपा बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहाकि इनके प्रत्याशी को वोट देने से कोई फायदा नही होगा, क्योंकि केंद्र में सरकार बनाने की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच हो रही है। अम्बेडकर नगर से दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके उम्मेद निषाद ने अम्बेडकर नगर के विकास के लिए अपना एक खाका भी मीडिया के सामने रखा।

ट्रेंडिंग वीडियो