रामगढ़ से आहूजा का टिकट काट चौंकाया जिले की प्रतिष्ठित सीट रामगढ़ पर भाजपा ने वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा का टिकट काट कर सबको चौंका दिया। पार्टी ने यहां लक्ष्मणगढ़ के पूर्व प्रधान रहे सुखवंत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। सुखवंत सिंह वर्ष 2009 में भाजपा से लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान चुने गए। उसी दौरान वे भाजपा में शामिल हुए। उसके बाद से वे भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।
टिकट मिलते ही पहली बात रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने टिकट मिलने का आधार क्षेत्रवासियों की चाहत को बताया है। जनता के सहयोग के चलते ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुखवंत ने कहा कि वर्ष 2005 से ही वे क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे हैं। पहले रामबास पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत कर लोगों की सेवा की। बाद में गोविंदगढ़ पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान चुने गए।
प्रत्याशी का ‘आधार’ आमदनी: शिक्षण संस्थान संचालक। सोशल मीडिया: फेसबुक व ट्विटर पर सक्रिय। पहचान: भाजपा के आंदोलनों में सक्रिय रहे अनुभव: लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रहे, पंचायत समिति सदस्य व पंच रहे
कोर टीम: समस्त भाजपा कार्यकर्ता अक्सर कहां मिलते हैं: गोविंदगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित निवास पर