scriptराजस्थान के कई जिलों में पहुुंचा, लेकिन अलवर में अभी तक सक्रिय नहीं हुआ मानसून, जानिए क्या है कारण | Reason Of No Monsoon Rain In Alwar Rajasthan | Patrika News

राजस्थान के कई जिलों में पहुुंचा, लेकिन अलवर में अभी तक सक्रिय नहीं हुआ मानसून, जानिए क्या है कारण

locationअलवरPublished: Jul 12, 2019 05:43:25 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

Monsoon In Rajasthan : अलवर में अब तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है, जबकि प्रदेश के अन्य कई जिलों में खूब बारिश हुई है।

Reason Of No Monsoon Rain In Alwar Rajasthan

राजस्थान के कई जिलों में पहुुंचा, लेकिन अलवर में अभी तक सक्रिय नहीं हुआ मानसून, जानिए क्या है कारण

अलवर. monsoon in rajasthan : अलवर जिले में इस साल मानसून ( monsoon in alwar ) नहीं पहुंचा। प्रदेश के कई जिलों में मानसून बरस रहा है, लेकिन अलवर में अभी तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है। अलवर के लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक जिले में मानसून की बारिश नहीं हुई है। ( rain in alwar ) बारिश नहीं होने के कारण जिले के 24 में से 22 बांध सूख गए हैं। वर्तमान में जिले में केवल सिलीसेढ़ व मंगलांसर बांध में ही पानी बचा है। जिले में मानसून सक्रिय नहीं होने से यहां के किसान भी चिंतित हैं। जुलाई माह में भी बारिश नहीं हो पाई है।
पिछले 41 दिनों में जिले में 65.05 मिमि बारिश हुई है। यह आंकड़ा औसत बारिश के मुकाबले 125.57 मिमि कम है। अलवर जिले में 1 जून से 11 जुलाई तक सोड़ावास में सबसे ज्यादा 175 मिमि बारिश हुई हैं, वहीं सबसे कम बारिश टपूकड़ा में हुई है।
लो प्रेशर के कारण नहीं हुई बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लो प्रेशर होने के कारण जिले में बारिश नहीं हो पाई है। जिले के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण जिले के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। इस कारण से यहां अभी तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 14 व 15 जुलाई को मानसून सक्रिय होने व बारिश होने के आसार हैं।
औसत से बेहद कम बारिश

जिले में इस साल औसत से बेहद कम बारिश हुई है। जिले में बारिश का सालाना औसत 555 मिमि है। इसके अनुसार अभी तक 189.62 मिमि बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक जिले में केवल 125.57 मिमि बारिश ही हुई है।
जगन्नाथ रथयात्रा पर भी बारिश नहीं

माना जाता है कि अलवर में जब जगन्नाथ रथयात्रा निकलती है तो बारिश अवश्य होती है, लेकिन इस साल तो रथयात्रा वाले दिन भी बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से जिले में गर्मी बढ़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो