वहीं चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस के लिए सरकार बनाने के बाद रामगढ का चुनाव पहला विधानसभा चुनाव है। रामगढ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव में भाजपा की ओर से सुखवंत सिंह, कांग्रेस से साफिया खान और बसपा से जगत सिंह मैदान में हैं। राजस्थान की हॉट सीट मानी जाने वाली रामगढ़ सीट पर चुनाव काफी रोमांचक हुआ।
बसपा ने मजबूत चेहरा उतारकर भाजपा व कांग्रेस का गणित जरूर बिगाड़ दिया है। साथ ही पार्टियों के सभी मजबूत चेहरों ने चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस से खुद सीएम अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जनसभा की वहीं बीजेपी से गुलाब चंद कटारिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्रियों ने दौरे किए।
साथ ही यहां चुनाव परिणाम आने के बाद हार-जीत के फैसले के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तय होगी। यहीं से पता चलेगा की राजस्थान की जनता का मूड किस पार्टी की तरफ है। ये परिणाम कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के लिए भी कड़ी चुनौती रहेगा।
जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में 278 मतदान केन्द्रों पर शाम 5 बजे तक 79.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब मतगणना 31 जनवरी को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, अलवर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।