scriptराजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने विधवा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे इतने हजार रुपए! | Rajasthan Police Alwar Constable Rape A Widow Women In Neemrana Alwar | Patrika News

राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने विधवा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे इतने हजार रुपए!

locationअलवरPublished: Apr 03, 2019 11:39:15 am

Submitted by:

Hiren Joshi

महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Rajasthan Police Alwar Constable Rape A Widow Women In Neemrana Alwar

राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने विधवा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे इतने हजार रुपए!

अलवर. नीमराणा पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ विधवा महिला ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक ने महिला की शिकायत सुन नीमराणा थानाधिकारी को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार नीमराणा क्षेत्र की एक विधवा महिला सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार से मिली।
महिला ने पुलिस अधीक्षक को नीमराणा थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत देकर बलात्कार का आरोप लगाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल महिला के परिवाद पर नीमराणा थानाधिकारी को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार का कहना है कि सोमवार को नीमराणा क्षेत्र की एक महिला मिली थी, जिसने नीमराणा थाने के एक कांस्टेबल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। महिला ने शिकायत दी है की नीमराणा थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल विनोद ने उसे कोल्ड ड्रिंक मे नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर 50 हजार रुपए हड़प लिए।
इस सम्बन्ध में प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, नीमराणा थानाधिकारी अजयसिंह शेखावत का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से परिवाद अभी थाने पर नहीं पहुंचा है। जैसे ही परिवाद थाने पर पहुंचेगा तत्काल दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो