script

Video : विधानसभा चुनावों से पहले अब कार्यकर्ताओं में इस तरह जोश भर रही भाजपा, कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

locationअलवरPublished: Oct 24, 2018 06:40:35 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Rajasthan ka Ran : Alwar BJP Booth Shakti Program In Alwar

विधानसभा चुनावों से पहले अब कार्यकर्ताओं में इस तरह जोश भर रही भाजपा, कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

अलवर में भारतीय जनता पार्टी नव शक्ति बूथ सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही है। कार्यकताओं को भाजपा सरकार में हुए कामों के बारे में जानकारी दी गई। जिससे जनता के बीच उन मुद्दों को रखा जा सके। पार्टी की तरफ से अलवर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
भारतीय जनता पार्टी के अलवर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर जितनी मजबूत है। उतना किसी भी पार्टी का बूथ मजबूत नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंघल ने कहा जिस तरीके से पार्टियां हमारी कार्य योजना व बूथ लेवल की नकल करते हैं।
लेकिन नकल में भी अक्ल की जरूरत होती है। भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कार्यकर्ताओं का जो बूथ है। ऐसा बूथ कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के पास नहीं है। हम आने वाले विधानसभा चुनावों में यह साबित कर देंगे कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ लेवल बहुत मजबूत है। उसी के कारण ही हम आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेंगे।
कांग्रेस के अरमानों पर पूरी तरीके से पानी फेर देंगे। यह बूथ कार्यक्रम पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नई पीढ़ी को अपने साथ जोड़ सके और पार्टी को मजबूती प्रदान कर सके।

ट्रेंडिंग वीडियो