scriptगौरव यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी | Preparation for the enthusiasm of workers from Gaurav Yatra | Patrika News

गौरव यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

locationअलवरPublished: Sep 12, 2018 10:24:49 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा गौरव यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी में जुटी है। गौरव यात्रा का आगामी 20 सितम्बर से तीन दिन अलवर जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की पांच विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कराने और करीब 20 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

Preparation for the enthusiasm of workers from Gaurav Yatra

भाजपा व कांग्रेस की राह में तीसरे मोर्च व निर्दलीयों का कंटीला ताज

गत लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार से मायूस भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी गौरव यात्रा का भरपूर उपयोग करने की योजना बना रही है। इसके लिए जिला से लेकर बूथ इकाई कार्यकर्ता तक को गौरव यात्रा से जोडऩे की तैयारी है। इसके लिए पिछले दिनों जिले में पार्टी की ओर से विभिन्न मोर्चो एवं लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन किया गया। वहीं बैठकों के माध्यम से भी अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।
सभाओं में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को

गौरव यात्रा के दौरान पांच विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, कोटकासिम, तिजारा, बानसूर में एक-एक जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इन जनसभाओं में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी सौंपी गई है। पार्टी का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गौरव यात्रा से जोड़ा जाए।
यह रहेगा गौरव यात्रा का कार्यक्रम भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा संभवत: 20 सितम्बर को अलवर जिले में सुरेर से प्रवेश करेगी। इस दौरान पांच विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, कोटकासिम, तिजारा, बानसूर में जनसभा का कार्यक्रम है। वहीं 20 से अधिक स्थानों पर स्वागत का कार्यक्रम है। हालांकि जिला मुख्यालय अलवर शहर एवं हॉट सीट बहरोड़ में मुख्यमंत्री की जनसभा का फिलहाल कार्यक्रम नहीं है।
कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी

गौरव यात्रा में हर पार्टी कार्यकर्ता की भागीदारी रहेगी। गौरव यात्रा के जिले में आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट चुका है, गौरव यात्रा से उनमें नया जोश आएगा।
पं. धर्मवीर शर्मा

जिलाध्यक्ष, भाजपा अलवर

गौरव यात्रा में हैलीकॉप्टर से भी जाएंगी मुख्यमंत्री

भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा में इस बार हैलीकॉप्टर भी काम में लिया जाएगा। गौरव यात्रा 20 सितम्बर को शाम 4 बजे सुरेर से जिले में प्रवेश करेगी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। यात्रा 22 सितम्बर को बानसूर में आमसभा के बाद जिले से प्रस्थान कर जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने बताया कि गौरव यात्रा की पहली सभा 20 सितम्बर को शाम 4.30 बजे राजगढ़ में होगी। यहां से यात्रा शाम 6 बजे मालाखेड़ा, साढ़े छह बजे महुआ व शाम सात बजे अलवर पहुंचेगी। यात्रा का महुआ व अलवर में स्वागत कार्यक्रम रहेगा। इस दिन यात्रा रात्रि विश्राम भी अलवर में रहेगा। गौरव यात्रा के दूसरे दिन 21 सितम्बर को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे हैलीकॉप्टर से अलवर से प्रस्थान कर 11 बजे रामगढ़ पहुंचेंगी। यहां आमसभा के बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे तिजारा पहुंचेगी। यहां आमसभा के बाद हैलीकॉप्टर या रथ से रवाना होकर दोपहर 2 बजे कोटकासिम पहुंचेगी और आमसभा करेंगी। बाद में गौरव यात्रा शाम 4 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी, यहां स्वागत के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नीमराणा में करेंगी। अंतिम दिन 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे कार से रवाना होकर साढ़े 10 बजे बहरोड़ स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां स्वागत के बाद वे हैलीकॉॅप्टर से रवाना होकर सुबह 11 बजे बानसूर पहुंचेंगी और आमसभा के बाद हैलीकाप्टर से कोटपूतली के लिए रवाना हो जाएंगी।
Preparation for the enthusiasm of workers from Gaurav Yatra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो