scriptPm Modi Alwar Rally Live : प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञानदेव आहूजा से कहा कुछ ऐसा, मंच पर खुशी से नाचने लगे आहूजा | Pm Modi In Alwar : Pm Modi Talk With Mla Gyan Dev Ahuja And He Dance | Patrika News

Pm Modi Alwar Rally Live : प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञानदेव आहूजा से कहा कुछ ऐसा, मंच पर खुशी से नाचने लगे आहूजा

locationअलवरPublished: Nov 25, 2018 05:45:54 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

Pm Modi In Alwar Live Update

Pm Modi In Alwar : Pm Modi Talk With Mla Gyan Dev Ahuja And He Dance

Pm Modi Alwar Rally Live : प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञानदेव आहूजा से कहा कुछ ऐसा, मंच पर खुशी से नाचने लगे आहूजा

अलवर.नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा में रामगढ़ के विधायक ज्ञानदेव आहूजा लावा लूट ले गए। मोदी ने भाषण खत्म करते ही सभी 11 प्रत्याशियों को मंच पर पीछे से आगे बुलाया। फिर वे सभी प्रत्याशियों से मिलते हुए आगे बढ़े। जैसे ही मोदी की नजरें रामगढ़ के विधायक ज्ञानदेव आहूजा पर पड़ी तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उनकी तरफ देखने लगी। आहूजा पहले से हाथ जोडकऱ खड़े दिखे। मोदी ने नजदीक आते ही दाहिने हाथ का मुक्का आहूजा के कंधे पर मारा। फिर उनसे हाथ भी मिलाया। एक बार पीठ भी थपथपाई। पहले तो मोदी ने आहूजा के साफे की तारीफ की। फिर यह कहा कि अब तो सब ठीक है।
इसके बाद मोदी ने आहूजा के बारे में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी कुछ कहा। फिर नाचने लग गए आहूजा यह सब करीब एक मिनट चला। इसके बाद नरेन्द्र मोदी मंच से नीचे की तरफ निकल दिए। मुख्यमंत्री भी उनके साथ ही मंच से नीचे चली गई। उनके जाते ही आहूजा मंच पर भी नाचने लगे। जिसे देखकर भीड़ में भी हूटिंग होने लगी। फिर उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा से हाथ मिलाया और मंच से नीचे की ओर चले गए। मंच पर आते समय भी आहूजा प्रसन्न मुद्रा में दिखे। कुछ देर तक लोगों को अभिवादन करते रहे। कार्यक्रम में मोदी के भाषण के बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो