scriptमत्स्य विश्वविद्यालय इस साल भी जल्दी परिणाम देने में फेल, प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों ने जारी किए रिजल्ट | matsya university alwar result 2019 | Patrika News

मत्स्य विश्वविद्यालय इस साल भी जल्दी परिणाम देने में फेल, प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों ने जारी किए रिजल्ट

locationअलवरPublished: Jul 09, 2019 03:17:21 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

matsya university result 2019 : अलवर के मत्स्य विश्वविद्यलय ने इस साल भी अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया है।

matsya university alwar result 2019

मत्स्य विश्वविद्यालय इस साल भी जल्दी परिणाम देने में फेल, प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों ने जारी किए रिजल्ट

अलवर. Matsya University result 2019 : राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की लापरवाही से कई कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है, जिससे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) सहित कई विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश पर संकट गहरा गया है। इसको लेकर विद्यार्थी आए दिन यहां आंदोलन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में कला व विज्ञान संकाय का परिणाम जारी नहीं किया है।
( matsya university in alwar ) स्नातक तृतीय वर्ष वाणिज्य वर्ग और स्नातकोत्तर में तीनों संकाय का परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाया है। विद्यार्थी पीजी में अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें इस बार विश्वविद्यालय की लापरवाही से वंचित होना पड़ सकता है। इसमें सबसे अधिक चिंता बीएड करने वाले विद्यार्थियों को हो रही है, जिनकी काउन्सलिंग 11 जुलाई तक है। इस काउन्सलिंग में स्नातक उत्तीर्ण करने की अंकतालिका देना अनिवार्य है। इसके चलते स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी आए दिन विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
अन्य के परिणाम हो चुके घोषित

राजस्थान विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय का परिणाम घोषित किया जा चुका है। जिनमें इन दिनों पीजी में प्रवेश चल रहा है। मत्स्य विश्वविद्यालय में परिणाम समय पर नहीं आने से अन्य बड़े विवि में विद्यार्थियों के प्रवेश पर संकट खड़ा हो सकता है। छात्रा नेत्री लता भोजवानी का कहना है कि इसके लिए कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है। अब यह परिणाम 15 तारीख तक आने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो