कई नाम हैं चर्चा में भाजपा की ओर से इस बार अलवर लोकसभा क्षेत्र से नया चेहरा आने की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण है कि पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए महंत चांदनाथ का पूर्व में लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो चुका है। वहीं गत लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. जसवंत यादव पहले ही कोई चुनाव लडने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में नये चेहरा उतारना पार्टी के लिए जरूरी हो गया है। फिलहाल चर्चा में अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव एवं विकल्प के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा के नाम बताए गए हैं। कुछ अन्य पार्टी नेताओं के नाम भी लोगों की चर्चा में तैरते दिखाई पड़ते हैं।
संघ ने भी किया लोकसभा चुनाव पर मंथन राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पिछले दिनों अलवर में दो दिवसीय बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा हुई।