scriptशादी से एक दिन पहले दूल्हे ने महिला संगीत में आई नाबालिग से किया दुष्कर्म, दुल्हन को पता चला तो उड़ गए होश | Groom Rape With Minor Girl Before Marriage In Alwar | Patrika News

शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने महिला संगीत में आई नाबालिग से किया दुष्कर्म, दुल्हन को पता चला तो उड़ गए होश

locationअलवरPublished: Apr 20, 2019 04:22:51 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

दूल्हे ने अपनी शादी से एक दिन पहले ही एक नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया। नाबालिग महिला संगीत में शामिल होने आई थी।

Groom Rape With Minor Girl Before Marriage In Alwar

शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने महिला संगीत में आई नाबालिग से किया दुष्कर्म, दुल्हन को पता चला तो उड़ गए होश

अलवर. कोई व्यक्ति कितना गिर सकता है, यह एक युवक ने साबित कर दिया। युवक से शादी से एक दिन पहले उनके घर लेडीज संगीत में आई एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। अलवर जिले के खेरली कस्बे में युवक ने अपनी ही शादी के महिला संगीत में आई एक नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दुल्हन पक्ष को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। खेरली कस्बे के रामकिशन साहू के दो बेटों की 19 अप्रेल को शादी थी, गुरुवार को शादी से एक दिन पहले महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन एक मैरिज होम में किया गया था।
कार्यक्रम में आई युवती को दूल्हा मोनू साहू मैरिज होम की छत पर बने एक कमरे में ले गया और गेट को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। नागालिग ने बहुत शोर मचाया, लेकिन डीजे की तेज आवाज में उसकी चीख किसी को सुनाई नहीं दी। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने खेरली थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब इस घटना की सूचना हरियाणा के पुन्हाना निवासी दुल्हन व उसके परिजनों को मिली तो उन्होंने आरोपी मोनू से बेटी की शादी करने से मना कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो