script

– सिलिसेढ़ में मर रही है मछलियां, कैसे आएंगे पर्यटक

locationअलवरPublished: May 27, 2019 12:09:24 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

 
 
अलवर. सागर जलाशय में मछलियों के मरने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं है कि अलवर शहर के सबसे नजदीक माने जाने वाले पर्यटक स्थल सिलिसेढ़ में भी पिछले काफी दिनों से लगातार मछलियां मर रही है।

fish-expire-in-alwar

– सिलिसेढ़ में मर रही है मछलियां, कैसे आएंगे पर्यटक

मरी हुई मछलियां सिलीसेढ़ झील के पानी पर तैर रही है। इतना ही नहीं कुछ मछलिया तो किनारे पर भी पड़ी हुई है। मरी हुई मछलियों के कारण आसपास में दुर्गंध फैल रही है। गर्मी के ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते यहां पर शहर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी पर्यटक आ रहे हैं। मरी हुई मछलियों को देखकर पर्यटक भी यहां से दूर हो जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग ने आंखें मूंदी हुई है। झील का पानी भी पूरी तरह से सफेद हो चुका है। मछलियों को डालते हैं आटे की गोलियांगौरतलब है कि सिलीसेढ़ झील में पानी कम होने से मछलियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। इससे लगातार मछलियां मर रही है। इधर, धार्मिक आस्था के चलते शनिवार, बुधवार तथा अमावस्या व पूर्णिमा आदि तिथियों को लोग यहां पर बड़ी संख्या में मछलियों को आटे की गोलियां डालते हैं। जिससे मछलियों को नुकसान पहुंच रहा है। मछलियों के मरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।ठेकेदार ने डाली है मछलियांस्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों सिलिसेढ़ झील में मछली का ठेका लेने वाले ठेकेदारों ने बाहर से लाकर मछलियां डाली थी। जो लाते समय रास्ते में ही मर गई है। इन मछलियों को ही पानी में डाल दिया गया। जो अब पानी के ऊपर तैर रही है। वर्जन -सिलिसेढ़ में दो विभाग काम कर रहे हैं। सिंचाई विभाग पानी के जलस्तर के लिए जिम्मेदार है। पानी की कमी के कारण मछलियां नहीं मरी है। अभी यहां पर पानी खूब है। मत्स्य विभाग की ओर से इसके लिए ठेका दिया जाता है। मछलियां क्यों मर रही है। हम कुछ नहींं कह सकते।राजेश वर्मा, एक्सईन, सिंचाई विभाग, अलवर।

ट्रेंडिंग वीडियो