scriptराजस्थान विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा में दिखाई दे रही अंदरूणी विवाद, इस तरह जताया विरोध | Dispute In Alwar Bjp Shown Before Rajasthan Assembly Elections | Patrika News

राजस्थान विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा में दिखाई दे रही अंदरूणी विवाद, इस तरह जताया विरोध

locationअलवरPublished: Aug 31, 2018 04:25:12 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Dispute In Alwar Bjp Shown Before Rajasthan Assembly Elections

राजस्थान विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा में दिखाई दे रही अंदरूणी विवाद, इस तरह जताया विरोध

अलवर. कई साल तक खाली रहे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होते ही अन्दरखाने पुरजोर विरोध भी शुरू हो गया है। रमेश रावत को जिलाध्यक्ष बनाने के अगले दिन ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को पोस्टकार्ड लिखकर विरोध जताना शुरू कर दिया है।
नीमूचाना के मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार व ततारपुर के मण्डल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्तााओं ने पोस्टकार्ड लिखकर प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया कि पिछले कई साल से जिला संयोजक के पद पर कार्य कर रहे पं. जले सिंह ने हजारों युवाओं को पार्टी से जोड़ा है। सरकारी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास किए हैं। गांव व ढाणियों में अनेक कार्यक्रम कर जनता को सरकार की कार्य योजनाओं से अवगत कराया है। पार्टी के कार्यक्रमों में अलवर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखी है। अब अचानक जिलाध्यक्ष पद नियुक्ति होने से कार्यकर्ता मायूस हुए हैं। इस पर पार्टी संगठन को विचार करने की जरूरत है।
यह निर्वाचन वैधानिक तरीके से नहीं हुआ है। इसमें कोर कमेटी के स्तर पर चर्चा नहीं की गई जबकि संगठन के स्तर पर यह पहले से तय है कि जिला स्तर की नियुक्ति कोर कमेटी से चर्चा के बाद ही की जाएगी। इस नियुक्ति के बारे में शीर्ष पदाधिकारियों ने भी अनभिज्ञता जाहिर की है।
डॉ. रोहिताश्व शर्मा, पूर्व मंत्री।
युवा सम्मेलन की तैयारी

जिला संयोजक पं. जले सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो निर्णय किया है उसके बारे में जिलाध्यक्ष ही बता सकते हैं। मैं अब भी जिला युवा सम्मेलन की तैयारी में लगा हूं। इसी लग्न से आगे काम करता रहूंगा। किसकी घोषणा कैसे हुई है जिलाध्यक्ष ही बता सकते हैं। भाजयुमो जिला अलवर के मण्डल अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारियों की गुरुवार को हुई बैठक में 1से 10 सितम्बर तक सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। पं. जले सिंह ने बताया कि प्रत्येक मण्डल को 100 युवा लेकर आने की बात कही है। इस दौरान जीतू सैनी, अंकित कौशिक, विजयकोली, त्रिलोक जैमन, बलराम यादव आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो