scriptअलवर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा कर रहे हैं जिले का दौरा, कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं यह सीख, जानिए आप भी | Alwar BJP President Sanjay Sharma In Booth Sammelan | Patrika News

अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा कर रहे हैं जिले का दौरा, कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं यह सीख, जानिए आप भी

locationअलवरPublished: Oct 29, 2018 08:38:11 am

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Alwar BJP President Sanjay Sharma In Booth Sammelan

अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा कर रहे हैं जिले का दौरा, कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं यह सीख, जानिए आप भी

मुण्डावर कस्बे में सरायकलां रोड स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को भाजपा नवशक्ति बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा एवं विशिष्ट अतिथी मंजीतधर्मपाल चौधरी, समाजसेवी नीतू चौधरी, प्रधान सीमाईश्ववरसिंहय यादव, प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, विधानसभा बूथ विस्तारक फूलचंद सोलेट, पूर्व प्रधान शम्मी चौधरी थे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मगनलाल खण्डेलवाल ने की।
सम्मेलन का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बसन्ताराम, रतन सेठ, रमेश तक्षक, चेलाराम, मुंशीराम, महेन्द्र, जयभारत, दुर्गादत्त, उम्मेद सिंह, मुकेश, राकेश, जगदीश सैनी, हरिओम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं खैरथल में भी एक निजी होटल में भाजपा के खैरथल सहित पांच मंडलों का नवशक्ति बूथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी देने तथा मतदाता को बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रामहेत यादव ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर किशनगढ़बॉस प्रधान ओमप्रकाश रोघा, पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश यादव ने भी संबोधित किया। समारोह में कोटकासिम प्रधान सुनीता यादव , खैरथल मण्डल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, महामंत्री मनीष शर्मा, महेंद्र यादव , किशनगढ़बास नगरपालिका के चेयरमैन सुनील गुप्ता, खैरथल नगरपालिका के उपाध्यक्ष हरीश रोघा, शीला चौधरी, रहमत खान मेवाती, परमानन्द अग्रवाल, शेरसिंह सैनी, पूर्णसिंह झाबुला, प्रकाश गुर्जर सरपंच, पूर्व चेयरमैन रोहिताश जाटव व बनेसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो