श्यामाचरण त्रिपाठी ने प्रशासन से अनशनकारियों की मांग मानने की अपील की है। पिछले सोलह दिन से क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन शुरू हो गया है। कार्यक्रमस्थल पर कार्यकारिणी सदस्य बलवंत सिंह, ओम आनंद, त्रिपुरारी पाल, नबी उल्लाह, हीरालाल ने भागीदारी की और अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन किया। अधिवक्ताओं का सहयोग देने वालों में विवेक शुक्ला, धनंजय सिंह, दीपक राणा, भारतेन्द्र पाठक, गौतम कुमार बनर्जी, अभिषेक शुक्ला, योगेन्द्र शर्मा, विनोद तिवारी, योगेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अखिलेश मिश्र आदि शामिल हैं।
By Court Correspondence