scriptयूपी के संवेदनशील नगर में चार साल की बच्ची से बलात्कार | Rape with minor girl in Aligarh after tappal murder case latest news | Patrika News

यूपी के संवेदनशील नगर में चार साल की बच्ची से बलात्कार

locationअलीगढ़Published: Jun 23, 2019 10:40:16 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

उत्तर प्रदेश के संवेदनशील अलीगढ़ जिले में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। इससे इलाके में खलबली है।

mistreatment Case of Innocent girl in beawar

balika rape

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के संवेदनशील अलीगढ़ जिले में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। इससे इलाके में खलबली है। बच्ची की हालत गम्भीर है। उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, रामघाट रोड पर भर्ती कराया गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

नौ साल से अधर में लटका है टूंडला-फतेहाबाद पुल, नाव से दूरियां मिटा रहे ग्रामीण, देखें वीडियो

Rape
घर से बुलाकर ले गया

बलात्कार की यह घटना शनिवार की देर रात्रि की है। थाना क्वार्सी के जाकिर नगर की घटना है। बच्ची घर में सो रही थी। आरोपी ने बच्ची को उठाया और 10 रुपये का लालच देकर साथ ले गया। पास में ही बलात्कार करके छोड़ दिया। घर पर बच्ची नहीं मिली तो उसे खोजा गया। वह पास में ही खून से लथपथ हालत में मिली।
यह भी पढ़ें

दुल्हन के जीजा को नहीं मिली आइसक्रीम, तो टूट गई शादी, पढ़िये हैरान कर देने वाली ये कहानी

Rape
अस्पताल में भर्ती

इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने एक युवक का नाम बताया है। वह घर से फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें

आयुष्मान योजना की तर्ज पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गरीबों को दिया बड़ा तोहफा, ऐसे ले सकते हैं लाभ

Rape
टप्पल में हुई थी हत्या

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के टप्पल में एक बच्ची का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अलीगढ़ में काफी बवाल हुआ था। अभी तक यह मामला गर्म चल रहा है। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को काबू किया हुआ है। टप्पल मर्डर केस की गूंज पूरे देश में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो