script

राजस्थान के राज्यपाल पद से रिटायर होने के बाद Kalyan Singh लखनऊ रहेंगे या अलीगढ़?

locationअलीगढ़Published: Sep 03, 2019 12:43:38 pm

विदाई समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राज्यमंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) जयपुर (Jaipur) पहुंच गए हैं। वे कल्याण सिंह के नाती हैं।

अलीगढ़। राजस्थान के राज्यपाल (Rajasthan governor) कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का कार्यकाल तीन सितम्बर, 2019 को पूरा हो रहा है। वे नौ सितम्बर, 2019 को लखनऊ (Lucknow) पहुंचेंगे। विदाई समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राज्यमंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) जयपुर (Jaipur) पहुंच गए हैं। वे कल्याण सिंह के नाती हैं। अब चर्चा यह है कि कल्याण सिंह लखनऊ रहेंगे या अलीगढ़ (Aligarh) में।
कल्याण सिंह
अलीगढ़ गृह जनपद

गृह जनपद अलीगढ़कल्याण सिंह का गृह जनपद अलीगढ़ है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र से वह छह बार विधायक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही छह दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहाया गया है। केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर दिया था। भाजपा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने यूपी में भाजपा की जड़ें जमाईं।
कल्याण सिंह
क्या कहा भाजपा विधायक ने

यह साफ हो गया है कि कल्याण सिंह नौ सितम्बर को जयपुर से सीधे लखनऊ पहुंचेंगे। मतलब अलीगढ़ नहीं आ रहे हैं। उनके समर्थक चाहते हैं कि वे अलीगढ़ रहें। भाजपा विधायक अनिल पाराशर का कहना है कि बाबूजी राष्ट्रीय नेता हैं। वे जहां भी रहेंगे, वहीं से मार्गदर्शन करेंगे। उनकी स्थानीय कार्यकर्ताओं से बात हुई है। वे तो चाहते हैं बाबूजी अलीगढ़ में रहें ताकि सानिध्य मिलता रहे। दूसरी ओर समाजसेवी पंकज धीरज का कहना है कि बाबूजी ने अलीगढ़ का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्हें सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। जहां तक रहने की बात है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे लखनऊ रहते हैं या अलीगढ़ में। वे तो जहां भी रहेंगे, वहीं से रोशनी फैलाएंगे।
कल्याण सिंह

ट्रेंडिंग वीडियो