scriptसस्पेंस खत्म, इस तारीख को लखनऊ पहुंचेंगे Kalyan Singh, जुटेगी भारी भीड | Rajasthan governor kalyan singh will come Lucknow on 9 September join | Patrika News

सस्पेंस खत्म, इस तारीख को लखनऊ पहुंचेंगे Kalyan Singh, जुटेगी भारी भीड

locationअलीगढ़Published: Sep 03, 2019 01:19:34 pm

एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और कल्याण सिंह (Kalyan singh) के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया ने कल्याण सिंह के लखनऊ कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी है।

कल्याण सिंह

कल्याण सिंह

अलीगढ़। राजस्थान के राज्यपाल (Rajasthan governor) कल्याण सिंह (kalyan singh) के बारे में चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। तय हो गया है कि वे किस दिन लखनऊ (Lucknow) पहुंचेंगे और किस दिन भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janata party) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लखनऊ आने पर समर्थक बिग शो करना चाहते हैं। इसकी तैयारी चल रही है।
कल्याण सिंह
ये है कार्यक्रम

एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि बाबूजी नौ सितम्बर को लखनऊ पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। नौ सितम्बर को ही वे फिर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद बाबूजी अपने आवास पर जाएंगे।
 कल्याण सिंह को जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी बधाई देखें तस्वीरें
कई जिलों से आएंगे समर्थक

किसी का पद जाता है तो मायूसी होती है। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ अलग बात है। उनके समर्थक खुश हैं। समर्थकों का कहना है कि बाबूजी कल्याण सिंह अब खुलकर राजनीति करेंगे। खुलकर मार्गदर्शन करेंगे। लखनऊ जाने की तैयारी समर्थक कर रहे हैं। अलीगढ़ के अलावा एटा, कासगंज, बुलंदशहर, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, पीलीभीत, बदायूं, इटावा आदि जिलों समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे। अलीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
 कल्याण सिंह को जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी बधाई देखें तस्वीरें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो