scriptमहात्मा गांधी के पुतले पर गोली दागने वाली पूजा शकुन पांडे दिख चुकी हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ, देखें तस्वीर | Pooja Shakun Pandey pics with bjp big leaders on social media viral | Patrika News

महात्मा गांधी के पुतले पर गोली दागने वाली पूजा शकुन पांडे दिख चुकी हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ, देखें तस्वीर

locationअलीगढ़Published: Jan 31, 2019 02:44:33 pm

Submitted by:

suchita mishra

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे के फेसबुक अकाउंट पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

puja

puja

अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी का पुतला बनाकर उन्हें गोली मारने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे उर्फ महंत डॉ. पूजानंद गिरि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ भी दिख चुकी हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये फोटो 19 मार्च 2017 को उनके अकाउंट पर साझा की गई थीं। उस समय शिवराज सिंह चौहान एमपी के सीएम थे।
puja shakun
ये था पूरा मामला
पूजा शकुन पांडे ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर नाथूराम गोडसे का ‘शहीद’ दिवस मनाया था। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं थीं, गोली चलाने के बाद पुतले में से खून गिरते भी दिखाया गया था। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका गया फिर मिठाई बांटी गई। इस दौरान वहां ‘गोडसे जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। कुछ समय बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी इस हरकत की आलोचना हुई। बवाल बढ़ने के बाद पूजा शकुन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो