scriptPM मोदी आज अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार, CM योगी भी होंगे शामिल, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद | PM Modi Aligarh rally CM Yogi will participate entry of vehicles closed on these routes | Patrika News
अलीगढ़

PM मोदी आज अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार, CM योगी भी होंगे शामिल, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद

PM Modi Aligarh Rally: अलीगढ़ में आज यानी 22 अप्रैल को पीएम मोदी रैली करेंगे। ऐसे में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

अलीगढ़Apr 22, 2024 / 08:54 am

Sanjana Singh

PM Modi Aligarh Rally

PM Modi Aligarh Rally

PM Modi Aligarh Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहेंगे। पीएम की रैली को देखते हुए अलीगढ़ में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। यहां देखें पूरा डाॅयवर्जन प्लान… 

बाहर से आने वाले वाहन इस तरह गुजरेंगे 

1. दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है। शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दौरऊ मोड़ गभाना से परिवर्तित होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे ।
2. खैर/टप्पल की तरफ से शहर/खैरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन कस्बा खैर तहसील तिराहा से गोंडा, इगलास की तरफ परिवर्तित होकर जाएंगे।

3. मथुरा/इगलास की ओर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन इगलास, सासनी हाथरस/गोंडा/खैर की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे ।
4. आगरा, मथुरा की तरफ से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन वन चेतना केंद्र/दाऊद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला, पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास गोंडा की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
5. कानपुर, एटा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन नानऊ नहर/पनेठी से सासनी/इगलास/गोंडा, खैर/गभाना एवं गंगीरी, छर्रा होते हुए अतरौली की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
6. रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अतरौली, अवंतीबाई चौराहा से छर्रा, गंगीरी/कासगंज एवं छतारी/पहासू/अनूपशहर की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
7. बुलंदशहर डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल जवां से बरौली, गभाना की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर हमला, नाक से हुई ब्लीडिंग, यादवों पर लगाया आरोप

रोडवेज/निजी बसों के लिए व्यवस्था

यह रूट डाॅयवर्जन सभा में शामिल होने वाली बसों पर लागु नहीं होगा।
1. दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी। भांकरी पुल पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगी।
2. खैर टप्पल तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें खेरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी। खेरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही परिवर्तित हो जाएंगी।

3. आगरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी।
4. मथुरा, आगरा, एटा, कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह बसें मथुरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी।

5. एटा/कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें प्रतिबंधित रहेंगी।

Home / Aligarh / PM मोदी आज अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार, CM योगी भी होंगे शामिल, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो