script70 अरब रुपये की संपत्ति की स्वामी और भाजपा की पूर्व सांसद का निधन | BJP former MP aligarh sheela gautam Billionaire died in Delhi | Patrika News

70 अरब रुपये की संपत्ति की स्वामी और भाजपा की पूर्व सांसद का निधन

locationअलीगढ़Published: Jun 09, 2019 02:40:50 pm

शीला गौतम ने अपने दम पर व्यापार जमाया। उन्होंन शीला फोम्र्स लिमिटेड की स्थापना की और स्लीपवैल गद्दों का निर्माण शुरू किया।

Sheela gautam

70 अरब रुपये की संपत्ति की स्वामी और भाजपा की पूर्व सांसद का निधन

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी का चार बार सांसद रहीं शीला गौतम का निधन हो गया। उन्होंने पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीटयूट दिल्ली दक्षिण में शनिवार की रात्रि में आखिरी सांस ली। शीला गौतम भारत की 119 अरबपति महिलाओं में शामिल थीं। उनकी कुल संपत्ति 70 अरब रुपये आंकी गई थी। शीला गौतम को फेंफड़ों का संक्रमण था। 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं।
यह भी पढ़ें

टप्पल में हालात तनावपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, साध्वी प्राची को रास्ते से लौटाया

पिता से विरासत में मिली राजनीति
मूल रूप से गभाना तहसील के गांव वीरपुरा की निवासी शीला गौतम के पिता मोहनलाल गौतम भी जाने माने राजनीतिज्ञ थे। वे संविधान निर्मात्री सभा में शामिल थे। अलीगढ़ में उनके नाम पर ही मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय और और अन्य संस्थाओं के नाम रखे गए हैं। शीला गौतम को राजनीतिक अपने पिता से विरासत में मिली थी।
यह भी पढ़ें

अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का आया बड़ा बयान, बोले दोषियों के खिलाफ सरकार उठायेगी सख्त कदम…, देखें वीडियो



फोर्ब्स ने अरबपति महिलाओं की सूची में शामिल किया था
शीला गौतम ने अपने दम पर व्यापार जमाया। उन्होंन शीला फोम्र्स लिमिटेड की स्थापना की और स्लीपवैल गद्दों का निर्माण शुरू किया। यह कंपनी ऑस्ट्रेलिया में भी कारोबार करती है। फोर्ब्स मैगजीन ने 2018 की सूची में 119 अरबपति भारतीयों की सूची में भारत की आठ महिलाओं ने अपनी जगह बनाई थी। इसमें अलीगढ़ की पूर्व सांसद शीला गौतम का नाम भी शामिल किया था। भारतीय महिलाओं में सावित्री जिंदल, किरण मजूमदार शॉ, स्मिता कृष्णा गोदरेज, लीना तिवारी, अनु आगा, शीला गौतम और मधु कपूर के नाम शामिल किए गए थे। शीला गौतम देश की आठ महिलाओं में सातवें नंबर पर शामिल थीं। दुनिया की रैंकिंग में शीला गौतम 1999 नंबर पर थीं, इनकी कुल संपत्ति 1.01 अरब डॉलर बताई गई थी।

चार बार सांसद रहीं
शीला गौतम 1991 से 2004 तक लगातार चार बार अलीगढ़ संसदीय क्षेत्रकी सांसद रहीं। 2009 का चुनाव वे हार गई थीं। तब भाजपा के कई कार्यकर्ताओं न उनकी उम्र को देखते हुए टिकट न देने का अनुरोध किया था। इसके बाद भी उन्हें टिकट मिला था। 2009 का चुनाव कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो