script

रंजिश के चलते नाबालिग भाई-बहन पर डाला तेजाब, जानिए क्या है पूरा मामला!

locationअलीगढ़Published: Feb 18, 2019 01:37:20 pm

Submitted by:

suchita mishra

पिता से जेल में मिलने गए थे दोनों भाई-बहन, लौटते समय हुई ये घटना।

girl

girl

अलीगढ़। थाना चंडौस के रामपुर शाहपुर गांव के पास नाबालिग भाई-बहन पर रंजिश के चलते तेजाब फेंक दिया गया। दोनों भाई-बहन बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी ये खौफनाक वारदात हुई। इस हमले में दोनों भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता एक महिला रिश्तेदार की हत्या के मामले में नामजद हैं। बदले की भावना से महिला के परिजनों ने बच्चों पर तेजाब डाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
थाना चंडौस के गांव रामपुर शाहपुर निवासी 17 वर्षीय अरमान खां पुत्र अहमद हसन अपनी 16 वर्षीय बहन गुलशाना के साथ रविवार को अपने पिता से जेल में मिलने गए थे। शाम को करीब चार बजे वे बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया। हमले में दोनों भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए। घायल हालत में अरमान ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया। सीओ गभाना संजीव दीक्षित के अनुसार इस मामले में तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो