scriptWeather report : सुबह से परेशान किए थी उमस, शाम को अचानक मेहरबान हुए मेघ | Weather report : Rain in beawar in the evening | Patrika News

Weather report : सुबह से परेशान किए थी उमस, शाम को अचानक मेहरबान हुए मेघ

locationअजमेरPublished: Jul 21, 2019 02:15:14 am

Submitted by:

dinesh sharma

पौन घंटे हुई बरसात, रोडवेज बस स्टैंड के पास एक पेड़ भी गिरा, नालियों से बहा कचरा सड़कों पर फैला, छावनी व मिल रोड अंडरब्रिज में भरा पानी

Weather report : Rain in beawar in the evening

Weather report : सुबह से परेशान किए थी उमस, शाम को अचानक मेहरबान हुए मेघ

ब्यावर (अजमेर).

शहर में शनिवार को सुबह से धूप और उमस परेशान किए हुए थी, शाम को एकाएक मौसम बदला और इन्द्रदेव मेहरबान हुए। शहर में दिनभर की उमस के बाद शाम को करीब छह बजे पौन घंटे जमकर बरसात हुई। इससे सड़कों से पानी बह निकला।
निचली बस्तियों व विभिन्न जगहों पर भी पानी भर गया। लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। मिल रोड व छावनी अंडरब्रिज में पानी भरने से बाहरी कॉलोनियों वालों की आवाजाही रुक गई। बस स्टैंड के पास एक पेड़ भी धराशाही हो गया। शहर में करीब पन्द्रह दिन के बाद शनिवार शाम को बादलों की मेहरबानी हुई। शाम को करीब छह बजे बरसात का दौर शुरू हुआ।
जो पौन घंटे तक चलता रहा। दिनभर की उमस के बाद लोगों को बरसात से राहत मिली। छावनी व मिल रोड अंडरब्रिज में पानी भर गया। अंडरब्रिज में ज्यादा पानी भरने के कारण दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। चार पहिया वाहन निकले, लेकिन उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के पास एक सूखा पेड़ भी गिर गया।
गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन के बाहर पानी की निकासी सही नहीं होने से पानी भर गया। यात्रियों को स्टेशन तक जाने व निकलने के दौरान परेशानी हुई। बरसात ने सफाई व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कचरा बहकर सड़कों पर आ गया।
गौरतलब है कि गत 5 जुलाई को भी ब्यावर व आस-पास में छह इंच से ज्यादा बरसात हुई। इसके बाद 15 दिन बाद फिर बरसात हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो