scriptरास्ते में अकेली जा रही नाबालिग के साथ कर रहा था वो गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार | police arrested a boy who eve tease girl on road | Patrika News

रास्ते में अकेली जा रही नाबालिग के साथ कर रहा था वो गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationअजमेरPublished: Sep 17, 2018 03:19:16 pm

Submitted by:

सोनम

www.patrika.com/ajmer-news

Rape

रेप


अजमेर. मदार जेपी नगर क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अलवर गेट थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी (दक्षिण) गजेन्द्रसिंह ने बताया कि शनिवार शाम को जेपीनगर नाका मदार क्षेत्र में अकेली घर जा रही किशोरी के साथ विकास सारस्वत नामक युवक ने अश्लील हरकत कर दी।
किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने विकास को दबोच लिया। आरोपित विकास को क्षेत्रवासियों ने अलवर गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह अदालत ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं पीडि़ता के परिजन ने आरोपित विकास के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। सिंह के मुताबिक आरोपित विकास को जेल से नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फिर से गिरफ्तार करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो