scriptऐसा क्या हुआ कि शादी के नौ महीने बाद ही गवानी पड़ी बहू को अपनी जान, पढ़ें क्या है पूरा मामला | married girl suicide because of this reason in kishangarh | Patrika News

ऐसा क्या हुआ कि शादी के नौ महीने बाद ही गवानी पड़ी बहू को अपनी जान, पढ़ें क्या है पूरा मामला

locationअजमेरPublished: Feb 22, 2018 11:14:02 am

Submitted by:

सोनम

ससुराल से पीहर आई सांवतसर क्षेत्र की एक विवाहिता ने बुधवार को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

married girl suicide because of this reason in kishangarh
मदनगंज-किशनगढ़. ससुराल से पीहर आई सांवतसर क्षेत्र की एक विवाहिता ने बुधवार को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस ने शव को यज्ञ नारायण चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। मृतका का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गांधी नगर थाने के एएसआई अरविन्द कुमार ने बताया कि नगर के सांवतसर बालाजी डूंगरी के पास परबतसर से पीहर आई विवाहिता पूनम कुम्हार (19) ने बुधवार को घर में फंदे पर झूल गई। परिजन को इसकी जानकारी मिलने पर वह उसे यज्ञ नारायण चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की 9 माह पहले ही परबतसर में शादी हुई थी।
वह पहला फागुन मनाने के लिए अपने पीहर आई हुई थी। पुलिस ने मृतका के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर उपखण्ड अधिकारी अशोक चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश किलानियां आदि भी चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने विवाहिता ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है उसकी जांच करने में जुटे हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो