script

Heavy rain in ajmer : तीन पीढिय़ों के सपने पर टूटा बारिश का ‘कहर’

locationअजमेरPublished: Aug 18, 2019 12:43:13 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

पहले दादा-पिता का उठा साया, अब छत से भी हुए महरूम, गूजर धरती क्षेत्र में गिरा कच्चा मकान, अब दूसरों का आसरा

teen peedhiyon ke sapane par toota baarish ka kahar

Heavy rain in ajmer : तीन पीढिय़ों के सपने पर टूटा बारिश का ‘कहर’

हिमांशु धवल

अजमेर. अजमेर के गूजर धरती क्षेत्र में बारिश (rain) में धराशायी हुए कच्चे मकान ने तीन पीढिय़ों के सपने को मटियामेट कर दिया। मकान ढहने (House collape) से परिवार में चार पोती और विधवा बहू के साथ रह रही दादी पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। अब उन्हें दूसरों के मकान में आसरा लेना पड़ रहा है।
गूजर धरती वीर चौक शीतला माता मंदिर के पास शांति देवी (60) के पति (Husband) और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। अब वह अपनी चार पोतियों और पुत्रवधू के साथ कच्चे मकान में रहती है। शांतिदेवी (Shanti Devi) बीड़ी बनाने का काम करती है और उसकी पोतियां उसका हाथ बंटाती है। वहीं बहू घरों में काम करके बमुश्किल अपने परिवार का लालन-पालन करती है। ऐसे में शनिवार (saturday) को बारिश के कारण कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यह तो गनीमत रही कि दीवार गिरने के अंदेशे मात्र से ही पूरा परिवार (family) बाहर आ गया। इसके बाद कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे उनके खाने-पीने का और अन्य सामान दब गया। अपना आशियाना ढहा देखकर परिवार के सभी लोगों की रूलाई फूट पड़ी। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें ढाढस बंधाया। सूचना पर पार्षद पति निर्मल कुमार बैरवाल (Nirmal Kumar Bairwal) मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था कराई। परिवार के लोगों को पड़ोस में स्थित एक मकान में रहने की व्यवस्था की है। बारिश के बाद कच्चे मकान को दुरुस्त कराया जाएगा।
Read more : Heavy rain in ajmer: कहर बनी बरसात, कई मकान हो गए धाराशायी

दो और कच्चे मकान गिरे

इसी प्रकार गूजर धरती क्षेत्र में दो कच्चे मकान और गिर गए हैं। उल्लेखनीय है कि गूजर धरती क्षेत्र में कई कच्चे मकान (Kutcha houses) है। यहां पर रहने वाले अधिकांश परिवार बीड़ी बनाकर परिवार का लालन-पालन करते हैं। यह निचला इलाका है। आनासागर झील (Anasagar Lake) के एस्केप चैनल (Escape channel) के किनारे बसा है। भारी बरसात के दौरान एस्केप चैनल का पानी भी इस क्षेत्र में घुस जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो