विश्वविद्यालय निर्माण के लिए कायड़ में प्रस्तावित भूमि पर फिलहाल चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस जमीन पर प्रस्तावित विश्वविद्यालय के लिए मारवाड़ एज्यूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अतीक अहमद (जोधपुर) को पत्राचार कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में कार्य के लिए पहली दान राशि के रूप में एक लाख रुपए का चेक भी दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान को सौंपा गया।
दानदाताओं ने दिए चेक पठान ने बताया की दरगाह कमेटी ने पिछले दिनों मुंबई में एक कान्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें विश्वविद्यालय निर्माण की योजना के बारे में जानकारी दी गई। वहां से भी दानदाताओं ने चेक भेजने शुरू कर दिए हैं। पठान ने उम्मीद जताई है कि 15 फरवरी से पहले विश्वविद्यालय की आधारशिला रख दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन में डिस्पेंसरी भी जल्द शुरू की जाएगी। बैठक में दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष बाबर अशरफ, सदस्य मिस्बाहुल इस्लाम, नाजि़म शकील अहमद, प्राचार्य गौस पटेल आदि मौजूद रहे।
बनेगा सालभर का कलैंडर
बैठक में तय किया गया कि ख्वाजा मॉडल स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके तहत वर्षभर का कलैंडर तैयार कर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा विधार्थियों के लिए अतिरिक्त व विशेषज्ञों के द्वारा कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था भी की जाएगी। ख्वाजा मॉडल स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया।