script

Rahul Gandhi की थी अपील…अब सेवादल कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे अमन-प्यार

locationअजमेरPublished: Feb 16, 2019 04:20:36 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajastahan-news

congress sevadal file photo

congress sevadal file photo

अजमेर.

कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के साथ ही कार्यकर्ताओं ने सेवादल के संकल्प पर अमल करना शुरू कर दिया है। महिला सेवादल की प्रदेश संयोजक कल्पना भटनागर ने बताया कि सेवादल के अनुशासित कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे।
बखूबी अंजाम दिया व्यवस्थाओं को

कल्पना भटनागर ने बताया कि व शहर अध्यक्ष देशराज मेहरा के संयोजन में कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंप कर उनसे फीड बैक भी लिया जाएगा। महाअधिवेशन में भटनागर ने मंच में राहुल गांधी के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम, देशभक्ति व राष्ट्रगान व्यवस्थाओं को बखूबी अंजाम दिया।
व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका

रचना पाराशर, प्रेक्षा चौहान, माधुरी, सेजल, मंजू, तमन्ना, सुमित्रा रवि कुमार, संध्या पुरोहित, शमीना देशभक्ति के गीत प्रस्तुत करते हुए भावुक हो गए और उनके अश्रु निकल पड़े। देहात अध्यक्ष रतन भाया, द्रोपदी कोली, ललिता तंवर,फिरोजा सुल्ताना ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
कांग्रेस में विश्वास जताया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के साथ है। चौकीदार ने पांच साल पहले कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। लेकिन चौकीदार अपनी बात पर कायम नहीं रहा। अमीरों को को फायदा पहुंचाने वाली सरकार के क्रियाकलाप देशवासी देख चुके हैं। रफाल डील पर आई कैग की रिपोर्ट कुछ अलग ही कहानी बता रही है। यह साबित हो चुका है, कि डील में ईमानदारी नहीं बरती गई है। राहुल गांधी ने यह बात कायड़ स्थित विश्राम स्थली कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बातें करने वालों को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जवाब मिल चुका है। जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस में विश्वास जताया है।

ट्रेंडिंग वीडियो