scriptन्यूजीलैण्ड की मस्जिद में हुए हमले के बाद वडोदरा के पिता-पुत्र लापता | Vadodara Father-son missing in New Zealand' Christchurch Mosque attack | Patrika News

न्यूजीलैण्ड की मस्जिद में हुए हमले के बाद वडोदरा के पिता-पुत्र लापता

locationअहमदाबादPublished: Mar 16, 2019 12:27:30 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-छह भारतीय की मौत में एक गुजराती भी शामिल…..
 

Nz, christchurch, Vadodara Father-son

न्यूजीलैण्ड की मस्जिद में हुए हमले के बाद वडोदरा के पिता-पुत्र लापता

आणंद/अहमदाबाद. न्यूजीलैण्ड के क्राइस्टचर्च शहर में मस्जिद में हुए हमले में भारतीय मूल के छह लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें एक मृतक गुजरात का भी बताया जा रहा है।
वहीं इस घटना के बाद गुजरात के वडोदरा के पिता-पुत्र लापता बताए जाते हैं जिससे उनका परिवार चिंतित है। इधर इस हमले में आणंद के एक युवक के बाल-बाल बचने की खबर है।
आणंद शहर में रहने वाले मुनाफ कापडिय़ा के दामाद रमीजभाई पांच वर्ष पूर्व पढ़ाई के लिए न्यूजीलैण्ड गए थे। वडोदरा मूल के रमीज पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं पर स्थायी हो गए थे। रमीज के विवाह के बाद मुनाफ भाई की पुत्री खुशबू भी रमीज के साथ वहां चली गई थी। 15 दिन पहले रमीज के पिता आरिफ वोहरा भी अपने पुत्र से मिलने न्यूजीलैण्ड गए थे।
शुक्रवार सुबह जब आरिफ अपने पुत्र रमीज के साथ जुम्मे की नमाज पढऩे गए तब इसी समय मस्जिद पर आतंकी हमला हुआ था। हालांकि इस आतंकी हमले के बाद आरिफ भाई व रमीज अपने घर वापस नहीं लौटे। इससे उनका परिवार काफी चिंता में है। इस संबंध में खुशबू के चाचा अनीसभाई के मुताबिक आरिफभाई व रमीज का इस घटना के बाद पता नहीं चला है और दोनों घर वापस नहीं लौटे हैं। कापडिया परिवार लगातार खुशबू से संपर्क में हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो