scriptUnion Minister बनने के बाद पहली बार Somnath मंदिर पहुंचे Amit Shah | Union Home Minister, Amit Shah, Somnath, | Patrika News

Union Minister बनने के बाद पहली बार Somnath मंदिर पहुंचे Amit Shah

locationअहमदाबादPublished: Oct 19, 2019 10:59:27 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Union Home Minister, Amit Shah, Somnath, Gujarat visit

Union Minister बनने के बाद पहली बार Somnath मंदिर पहुंचे Amit Shah

Union Minister बनने के बाद पहली बार Somnath मंदिर पहुंचे Amit Shah

अहमदाबाद. केन्द्रीय गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार शाम को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सोमनाथ के दर्शन, अभिषेक के साथ-साथ सांध्य आरती भी की। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद वे पहली बार सोमनाथ मंदिर में दर्शन को आए।
मंदिर के मुख्य पुजारी धनंजय दवे ने शास्त्रोक्त विधि से पूजा करवाई।
सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिव पी. के. लहेरी ने शाह का स्वागत किया और मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों संबंधी विकास कार्य के बारे में अवगत कराया। शाह खुद सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।
सोमनाथ दर्शन से पहले सोमनाथ ट्रस्ट के सागरदर्शन में शाह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद राजेश चुडास्मा, राज्यसभा सांसद चुनी भाई गोहेल,राज्य बीज निगम के अध्यक्ष राजशी जोटवा, पूर्व मंत्री जशा बारड, कलक्टर अजय प्रकाश, जिला विकास अधिकारी धमेन्द्र सिंह रहवर, ट्रस्टी जे डी परमार व सोमनाथ ट्रस्ट के महाप्रबंधक विजय सिंह चावड़ा ने स्वागत किया।
इससे पहले वे महाराष्ट्र के नवापुरा से चुनावी सभा को संबोधित कर शाम जूनागढ़ जिले के केशोद हवाई अड्डे पर पहुंचे।केशोद पहुंचे। केशोद से वे सोमनाथ पहुंचे जहां पर दर्शन के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह वे सोमनाथ से केशोद आएंगे और केशोद से फिर अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार खत्म होने के बाद शाह गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। वे चुनाव खत्म होने के बाद अक्सर सोमनाथ मंदिर में दर्शन को आते रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो