scriptगुजरात में 13 शहरों में तापमान 40 के पार, अमरेली में 42.2 डिग्री, सौराष्ट्र के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी | Temperatures crossed 40 in 13 cities of Gujarat, 42.2 degrees in Amreli, heatwave warning in some parts of Saurashtra even today | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात में 13 शहरों में तापमान 40 के पार, अमरेली में 42.2 डिग्री, सौराष्ट्र के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी

अहमदाबाद. राज्य में गर्मी का प्रकोप गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदेश में अहमदाबाद समेत 13 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार रेकॉर्ड किया गया। अमरेली शहर गुरुवार को भी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। गुरुवार को यहां सबसे अधिक 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया […]

अहमदाबादApr 18, 2024 / 11:03 pm

Omprakash Sharma

अहमदाबाद. राज्य में गर्मी का प्रकोप गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदेश में अहमदाबाद समेत 13 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार रेकॉर्ड किया गया। अमरेली शहर गुरुवार को भी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। गुरुवार को यहां सबसे अधिक 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी सौराष्ट्र के पोरबंदर और जूनागढ़ जिला समेत कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है।गुरुवार को सौराष्ट्र में गर्मी का जोर ज्यादा रहा। अमरेली के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर सुरेंद्रनगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद अहमदाबाद शहर में गुरुवार दोपहर को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण दुपहिया चालक काफी परेशान नजर आए। शहर में कड़ी धूप के कारण दोपहर को वाहनों की आवाजाही भी कम रही। बाजारों पर भी इसका असर देखा गया।अन्य प्रमुख शहरों की बात करें राजकोट में अधिकतम तापमान 41.5, वडोदरा में 41.4, विद्यावल्लभनगर में 41.4, कच्छ के कंडला में 41.1 तथा सौराष्ट्र के केशोद में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर गांधीनगर समेत चार शहरों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

चिलचिलाती धूप चुनाव प्रचार में बन रही विलन

गांधीनगर. गुजरात में इन दिनों पड़ रही चिलचिलाती धूप चुनाव प्रचार में भी बाधक बन रही है। ऐसे में प्रत्याशी सुबह के समय समर्थकों के साथ घर-घर संपर्क कर रहे हैं। शाम को अपने संसदीय क्षेत्रों में ग्रुप मीटिंग कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने हर विधानसभा में अपने-अपने नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय गृहमंत्री और गांधीनगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित शाह का भी रोड शो भी दोपहर को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया था। शाह को धूप से बचाने के लिए प्रचार वाहन पर शामियाना बनाया गया था। नेताओं का कहना है कि वे दोपहर के समय कुछ आराम करते हैं। गर्मी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए हल्का नाश्ता करते हैं। ज्यादातर नींबू पानी, नारियल पानी और पानी का सेवन कर रहे हैं।

Home / Ahmedabad / गुजरात में 13 शहरों में तापमान 40 के पार, अमरेली में 42.2 डिग्री, सौराष्ट्र के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो