script

पशु व मांस के निर्यात पर प्रतिबंध की मांग

locationअहमदाबादPublished: Dec 14, 2018 10:55:53 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

जागरुकता यात्रा कल

Stopping ban on export of animal and meat  

पशु व मांस के निर्यात पर प्रतिबंध की मांग

अहमदाबाद. देश में से पशु और उनके मांस के निर्यात पर प्रतिबंध की मांग के साथ रविवार को विशाल जागरुकता रैली निकाली जाएगी। गुजरात के बाद अगले दिनों में यही मांग पूरे देश में दोहराई जाएगी। इस संबंध में घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
स्टॉप लाइव एनिमल एंड मीट एक्सपोर्ट की ओर से से वॉक टू सेव एनिमल नामक जनजागरुकता रैली निकाली जाएगी। रविवार सुबह पौने नौ बजे शहर के विविध क्षेत्रों से निकलने वाली रैली में अहमदाबाद की पन्द्रह और गुजरात की करीब पचास संस्थाओं के कार्यकर्ता जुड़ेंगे। जीवदया प्रेमी मुकेश पटेल व हिमांशु शाह के अनुसार भारत की पुण्य भूमि से जीवित पशु व पशु मांस के निर्यात पर प्रतिबंध की मांग के साथ शहर भर में रविवार सुबह पौने नौ बजे से यात्राएं निकाली जाएंगी। उनका कहना है कि गुजरात का तुणा नामक बंदरगाह से हर वर्ष करीब सात लाख पशुओं को मांस के लिए बाहर भेज दिया जाता है। उनके अनुसार आज देश में जिस प्रकार दूध की खपत है उसके मुकाबले उत्पादन कम है। इसके बावजूद पशु निर्यात को नहीं रोका जा रहा है। पशुओं के अभाव में आज विविध बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। उन्होंने पशु निर्यात को अनुचित बताया। जीवदया प्रेमी प्रवीण शाह एवं भद्रेश शाह के अनुसार चार वर्ष में पशु निर्यात छह गुना तक बढ़ गया। उन्होंने जीव दया के सिद्धान्त पर इसे रोकने की सरकार से मांग की। उन्होंने बेरोजगारी बढऩे का एक कारण पशु निर्यात बताया। उनके अनुसार भारतीय संस्कृति के मद्देनजर पशुओं को मांस के लिए अन्य देशों में न भेजा जाए।
साबरकांठा बैंक के चेयरमैन की मां का निधन, किया देहदान
हिम्मतनगर. साबरकांठा बैंक के चेयरमैन महेश ए. पटेल की माता रडीबेन का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके शव को मेडिकल कॉलेज में दान किया गया।
रडीबेन का सुबह दस बजे निधन हुआ। इसके बाद शोकग्रस्त परिवार ने माता का देहदान करने का निर्णय किया। हिम्मतनगर के मेडिकल कॉलेज में शव स्वीकार किया गया। कॉलेज के डीन डॉ. दीपक मेहता एवं डॉ. राजेश के अनुसार दान किए गए शव मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्य कार्य हमेशा याद रहेगा। इससे अन्य लोग भी प्रेरणा लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो