scriptराजकोट : लम्बित मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन | Rajkot : Performance of employees on pending demands | Patrika News

राजकोट : लम्बित मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

locationअहमदाबादPublished: Feb 19, 2019 10:57:31 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

सरकारी कर्मचारियों ने निकाली विशाल रैली

Rajkot : Government employees  rally

Rajkot : Government employees rally

राजकोट. लम्बित मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को विशाल रैली निकाली और समस्या हल करने की मांग। रैली से पूर्व कर्मचारियों ने बहुमाली भवन के निकट गायत्री हवन व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेशभर के विभिन्न कर्मचारी मंडलों ने गुजरात राज्य कर्मचारी संकलन समिति का गठन कर आंदोलन शुरू किया है। आंदोलन के तहत राजकोट में सौराष्ट्रभर के कर्मचारियों की रैली निकाली गई।
संकलन समिति के जिला अध्यक्ष बाबूभाई खांडेखा एवं उपाध्यक्ष बहादुरसिंह झाला के अनुसार रैली से पूर्व कर्मचारियों ने बहुमाली भवन के निकट गायत्री हवन व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शुरू हुई रैली में गुजरात राज्य कर्मचारी महामंडल, गुजरात राज्य राजस्व कर्मचारी महामंडल, गुजरात राज्य पंचायत-स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ, गुजरात राज्य उच्चतर माध्यमिक शिक्षा संघ, गुजरात राज्य माध्यमिक शिक्षा संघ, गुजरात राज्य वर्ग-४ कर्मचारी महामंडल, गुजरात राज्य न्यायालय कर्मचारी महामंडल, गुजरात राज्य कॉलेज प्रशासक महामंडल, गुजरात राज्य महानगर पालिका प्राथमिक शिक्षा संघ, प्राचार्य संघ, गुजरात राज्य ऑफिसर आदि सरकारी कर्मचारी जुड़े।

ट्रेंडिंग वीडियो