scriptरफाल के नाम पर झूठ फैला रहे हैं राहुल: यादव | Rahul is telling lie on Rafael deal : Yadav | Patrika News

रफाल के नाम पर झूठ फैला रहे हैं राहुल: यादव

locationअहमदाबादPublished: Sep 22, 2018 11:06:54 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक

Rahul, Rafael, Bhupendra Yadav

रफाल के नाम पर झूठ फैला रहे हैं राहुल: यादव


अहमदाबाद. भाजपा के गुजरात प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि 2019 का चुनाव देश में कांग्रेस के झूठों का पर्दाफाश करने का चुनाव है। अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है तब राहुल गांधी रफाल के नाम पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
शनिवार को प्रदेश मुख्यालय कमलम में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि वास्तव में रफाल डील वर्ष 2001 का निर्णय था, जिसे 11 वर्ष तक लटका कर कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के सामने खतरा पैदा किया था। तब भाजपा कांग्रेस से यह पूछना चाहती है कि कांग्रेस ने इस सौदे में क्यों देरी की?
गुजरात की सभी 26 सीटों पर मिलेगी जीत: वाघाणी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने आगामी लोकसभा चुनावों में एक बार फिर राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी सीटें जीतने से कोई रोक नहीं सकता। कांग्रेस चाहे जितना भी झूठ बोल ले, जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा।
इस अवसर पर रूपाणी ने भी कहा कि भाजपा राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और कहा कि वर्ष 2019 में फिर से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
उपाध्यक्ष आई. के. जाडेजा ने कहा कि ‘अजय भारत व अटल भारत’ के मंत्र के साथ लोकसभा के चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए लोगों व घर-घर तक सरकार के विकास के कार्यो की बात पहुुंचाई जाएगी।
राज्य के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास नेतृत्व, नेता व नियत नहीं है। कांग्रेस आज हताश-निराश-नेतृत्वहीन व मुद्दाविहीन हो गई है। प्रदेश महामंत्री भरत परमार ने कहा कि 2014 के दौरान ज्यादा विश्वास से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ रहे हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया ने 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। इसके तहत 25 सितम्बर तक मेडिकल कैम्प, 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ-साथ स्वच्छता कार्यक्रम, विस्तारक योजना, सदस्यता वृद्धि अभियान, किसान विस्तारक योजना कार्यक्रम होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो