वृद्धा की हत्या व लूट का मामला दर्ज : दो आरोपी, गला दबाकर मौत के घाट उतारा, 15 तोला सोना ले गए
गांधीधाम. कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के खोडियार नगर निवासी एक वृद्धा की शंकास्पद मौत के बाद हत्या की आशंका जताने पर हत्या व लूट का विधिवत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खोडियार नगर निवासी राजेश घीसा चौचेटिया ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार वे चार भाई हैं और मुंबई में चप्पल का व्यवसाय करते हैं। उनकी माता सुंदरदेवी (74 वर्ष) पिछले 36 वर्ष से अकेली रहती हैं। शनिवार रात्रि 11 बजे से रविवार शाम 4 बजे के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने मकान में प्रवेश कर मुंह दबाकर श्वास रोककर हत्या कर करीब साढ़े तीन लाख रुपए के 14-15 तोला सोने के गहने लूटकर फरार हो गए।
उस समय आकस्मिक मौत का मामला ए डिविजन पुलिस थाने में दर्ज किया था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में श्वास रुकने से मौत होने का खुलासा होने पर वे गांधीधाम पहुंचे। उनकी माता को गहने पहनना पसंद था लेकिन शरीर से गहने गायब होने के कारण लूट के इरादे से हत्या कर गहने लूट ले जाने की आशंका हुई। उसने दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। निरीक्षक बी.एस. सुथार ने जांच शुरू की है।