scriptफर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी के लिए चयन मंडल पहुंचे युवक | Nine candidate go to gets job from Fake job letter, FIR register | Patrika News

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी के लिए चयन मंडल पहुंचे युवक

locationअहमदाबादPublished: Sep 15, 2018 10:50:59 pm

सभी नौ युवकों विरुद्ध मामला दर्ज
 

crime

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी के लिए चयन मंडल पहुंचे युवक

अहमदाबाद. क्लर्क के पद पर भर्ती होने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ युवकों के गांधीनगर स्थित गुजरात गौण सेवा चयन मंडल के कार्यालय पहुंचने का मामला सामने आया है।
मंडल के कार्यालय पर ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ एक दो नहीं बल्कि नौ युवकों के पहुंटने से मंडल भी हैरत में हैं। क्लर्क (वर्ग-तीन) के पद पर की जा रही भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे इन नौ युवकों की ओर से मंडल के सचिव पी.डी.पलसाणा के समक्ष पेश पत्र पेश करने पर मंडल भी अचंभित रह गया।
पलसाणा ने जांच के लिए इन नियुक्ति पत्रों को मंडल के असली नियुक्ति पत्रों से तुलना की तो पता चला कि यह सभी के सभी फर्जी हैं, लेकिन एक साथ नौ युवकों के ऐसे नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचने से उन्हें इस मामले में
ठगी की घटना होने का आभास हुआ, जिससे उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाने में मंडल के सहायक सचिव राजेश सोलंकी ने सेक्टर सात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें उन सभी नौ युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है जो क्लर्क की नौकरी पाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर मंडल के कार्यालय पहुंचे थे। इन्हें यह नियुक्ति पत्र किसने और कितने रुपए में सौंपा यह इन्होंने नहीं बताया। इन युवकों में हिम्मतनगर निवासी सागर पटेल, इडर निवासी मनन पटेल, पालनपुर निवासी साहिल पटेल, गांधीनगर निवासी जिनल प्रजापति, पायलकुवंरबा राओल, पायल अरविंद पटेल, अहमदाबाद निवासी गौरव राठौड़ और पालनपुर निवासी रविन्द्रगिरी वेरागी शामिल है।
आरोपियों ने किसके पास से और कितने रुपए देकर यह नियुक्ति पत्र लिया है उसकी जांच की जा रही है।
ऐसे खुली पोल
मंडल सचिव के समक्ष युवकों की ओर से पेश किए गए नियुक्ति पत्र के फर्जी होने की पोल जांच में खुली। मंडल की ओर से भेजे जाने वाला नियुक्ति पत्र का कागज गुलाबी रंग का होता है। उसमें बाईं ओर गुजरात गौण सेवा पसंदगी मंडल का सिम्बोल होता है। उसमें उम्मीदवार के नाम के साथ उसका पता भी होता है। लेकिन युवक पीले रंग के कागज का नियुक्ति पत्र लेकर आए थे। उसमें मंडल का सिम्बोल बीच में था। केवल युवकों का नाम ही था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो