सिविल अस्पताल में स्वाइनफ्लू के और तीन मरीज
इस महीने १४ मरीज, चार की मौत
सिविल अस्पताल में स्वाइनफ्लू के और तीन मरीज
अहमदाबाद. अहमदाबाद समेत राज्य के विविध भागों में स्वाइनफ्लू का जोर बढ़ रहा है। अहमदाबाद के सिविल ्स्पताल में इस महीने अब तक १४ मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से चार जनों की मौत भी हो चुकी है। अहमदाबाद शहर में इस वर्ष ६५ से अधिक स्वाइनफ्लू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
सिविल अस्पताल में सोमवार तक स्वाइनफ्लू के मरीजों की संख्या नौ थी जो बढ़कर बुधवार तक चौदह पर पहुंच गई है। इनमें से अधिकांश मरीज अहमदाबाद के विविध इलाकों के हैं। मंगलवार तक स्वाइनफ्लू वार्ड में ग्यारह मरीज भर्ती थे। बुधवार को तीन और मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लूके बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट है। सिविल अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में स्वाइनफ्लू संंबधित उपचार की गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। सभी अस्पतालों में थ्री लेयर मास्क व आईसोलेशन वार्ड में वृद्धि करने की कवायद की जा रही है।
अहमदाबाद महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में गत जनवरी माह से १० सितम्बर तक स्वाइनफ्लू रोग के ६० मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें से तेरह की मौत हो गई थी। सबसे अधिक २५ से अधिक मरीज पिछले ११ दिनों में सामने आए हैं। इनमें से १४ केवल सिविल अस्पताल में हैं। इससे पहले अगस्त माह के ३१ दिनों में कुल १२ मरीजों की पुष्टि हुई थी इनमें से तीन की मौत भी हो गई।
घातक स्वाइनफ्लू रोग को लेकर अस्पतालों में उचित व्यवस्था की जा रही है। राज्य के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में विशेष आईसोलेशन वार्ड में भी पिछले कुछ दिनों से मरीजों को भर्ती किया गया है।
इस वर्ष की शुरुआती महीने जनवरी में शहर में स्वाइनफ्लू के पांच मरीज दर्ज हुए थे। इसी तरह से फरवरी में दर्ज हुए छह मरीजों में से एक की मौत हो गई थी। मार्च माह में आठ मरीजों में से तीन व अप्रेल में छह मरीजों में से दो की मौत हो गई। मई माह में स्वाइनफ्लू का एक मरीज सामने आया था। इस तरह से अब तक ६० मरीजों की पुष्टि हो चुकी है इनमें से तेरह की मौत भी हो गई। स्वाइनफ्लू के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार भी गंभीर है। अहमदाबाद के अलावा राजकोट, अरवल्ली, सूरत समेत विविध भागों में स्वाइनफ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं।
Home / Ahmedabad / सिविल अस्पताल में स्वाइनफ्लू के और तीन मरीज