scriptभाजपा को करारा झटका, द्वारका विधायक पबुभा माणेक का चुनाव रद्द | Jolt to BJP, Guj HC held void election of MLA Pabubha Manek | Patrika News

भाजपा को करारा झटका, द्वारका विधायक पबुभा माणेक का चुनाव रद्द

locationअहमदाबादPublished: Apr 12, 2019 05:18:11 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-हाईकोर्ट ने माना माणेक का नामांकन पत्र दोषपूर्ण
-कांग्रेस उम्मीदवार ने माणेक के खिलाफ दायर की थी चुनाव याचिका

BJP MLA Pabubha Manek, Gujarat high court

भाजपा को करारा झटका, द्वारका विधायक पबुभा माणेक का चुनाव रद्द

अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच गुजरात में भाजपा को करारा झटका लगा है। गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य के द्वारका विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पबुभा माणेक का चुनाव रद्द कर दिया है। न्यायाधीश परेश उपाध्याय ने नामांकन पत्र में गलती को लेकर यह माणेक के खिलाफ यह फैसला दिया।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में माणेक ने कांग्रेस उम्मीदवार मेरामण गोरिया को हराया था। गोरिया ने माणेक की जीत को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। गोरिया की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि माणेक के नामांकन पत्र में विधानसभा क्षेत्र-द्वारका के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था। इसलिए माणेक का चुनाव रद्द कर दिया जाना चाहिए।
न्यायालय ने गोरिया की दलीलों व सबूतों को स्वीकार करते हुए माणेक का चुनाव खारिज कर दिया और यह अवलोकन किया कि माणेक का नामांकन पत्र दोषपूर्ण था जैसा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधान के तहत परिकल्पित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो